मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 27, 2025, 12:13 IST
सारांश
Gold Silver Prices: हफ्ते की शुरुआत में सोना अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, मांग में गिरावट के साथ इसकी कीमते गिर गई है।
कमजोर मांग ने सोने-चांदी दोनों की कीमतों में सेंध लगाई है।
भारत के ज्यादातर शहरों में गुरुवार को सोने के भाव गिरावट की ओर रहे। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स और स्थानीय बाजार में गिरती मांग के चलते सोने की कीमतें हल्की रहीं। इसके पहले हफ्ते की शुरुआत में सोने के भाव अपने सर्वोच्च स्तर पर जा पहुंचे थे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार को लेकर बन अनिश्चितताओं के चलते हफ्ते की शुरुआत में उछाल मारते हुए 24K सोने के भाव अपने सबसे ऊंचे स्तर ₹88,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।
हालांकि, स्थानीय बाजार में डिमांड गिरने से इसकी कीमतें सीमित रह गई हैं। गुरुवार को 24K सोने के भाव गिरकर ₹87,810 प्रति 10 ग्राम पर खिसक गए। वहीं, 22K सोने के भाव भी गिरकर ₹80,490 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
गुरुवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 0.31% लुढ़कर $2,907 प्रति आउंस पर लुढ़क गए।
दिल्ली के बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24K सोने की कीमत ₹87,960 प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, 22K सोने की कीमत ₹80,640 प्रति 10 ग्राम पर थी। दोनों में ही ₹10 की गिरावट दर्ज की गई है।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹80,640 | ₹87,960 |
मुंबई | ₹80,490 | ₹87,810 |
चेन्नई | ₹80,490 | ₹87,810 |
कोलकाता | ₹80,490 | ₹87,810 |
सोने के साथ-साथ चांदी के भावों में भी गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई है। चांदी कीमतें करीब ₹100 गिरकर ₹97,900 प्रति किलो पर जा पहुंचीं। उद्योगों में कम मांग के चलते यह गिरावट देखने को मिली। वहीं, ग्लोबल ट्रेंड्स ने भी इसकी कीमतों को सीमित रखा।
इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी। अमेरिका के जीवाश्म ईंधन को समर्थन के बाद चांदी के भाव ग्लोबल मार्केट में तेजी से गोता लगा गए थे। हालांकि, गुरुवार को शुरुआती एशियाई कोराबार में स्पॉट सिल्वर गुरुवार को 0.33% की बढ़त के साथ $31.74 प्रति आउंस पर था।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹97,900 |
मुंबई | ₹97,900 |
चेन्नई | ₹1,04,900 |
कोलकाता | ₹97,900 |
लेखकों के बारे में
अगला लेख