मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड August 21, 2025, 12:56 IST
सारांश
आज जिन शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव है उनमें Nazara Tech, Jupiter Wagons, RailTel, Shanti Gold International, Clean Science, SBI Life, HDFC Life, Godrej Properties और Ola electric जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें उतार-चढ़ाव की वजह क्या है।

Stock Market: आज Shanti Gold International, Clean Science जैसे शेयरों में भी एक्शन दिखा।
इन शेयरों में Nazara Tech, Jupiter Wagons, RailTel, Shanti Gold International, Clean Science, SBI Life, HDFC Life, Godrej Properties और Ola electric जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें उतार-चढ़ाव की वजह क्या है।
सरकार ने लोगों के लिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों को GST से छूट देने का प्रस्ताव रखा है। इसके चलते आज के कारोबार में SBI Life Insurance, New India Assurance, Go Digit, Star Health and Allied Insurance, LIC, ICICI Lombard, Max Financial Services और HDFC Life Insurance जैसी इंश्योरेंस कंपनियों में जमकर खरीदारी हो रही है। वर्तमान में, स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18% जीएसटी लगता है।
क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 9 फीसदी की गिरावट देखी गई। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी देखी गई। दरअसल, कंपनी ने बाद में स्पष्ट किया कि स्पार्क एवेंडस की पंचिंग एरर के कारण शेयरों में उतार-चढ़ाव हुआ। इसके शेयरों में आज ब्लॉक डील के बीच यह तकनीकी गड़बड़ी हुई।
आज के कारोबार में रेलवे शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। Jupiter Wagons और RailTel के शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली। कंपनियों द्वारा ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में तेजी आई। जुपिटर वैगन्स की सब्सिडियरी जुपिटर टाट्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री को वंदे भारत ट्रेन के लिए लगभग ₹215 करोड़ का ऑर्डर मिला है। RailTel को भी 15.42 करोड़ रुपये और 34.99 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं।
जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद शांति गोल्ड इंटरनेशनल के शेयरों में तेजी दिखी। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹292.77 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹239.83 करोड़ था। जून 2025 को समाप्त तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 174% बढ़कर ₹24.64 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह ₹8.99 करोड़ था।
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर दो दिन में करीब 30 फीसदी की तेजी देखी गई थी। हालांकि, आज यह स्टॉक प्रॉफिट बुकिंग के बीच करीब 7 फीसदी टूट गया। दरअसल, VAHAN के आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त तक ओला इलेक्ट्रिक ने 9522 रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जबकि Ather Energy के लिए यह आंकड़ा 10,248 था।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर आज करीब 2 फीसदी तक उछल गए। दरअसल, यह हैदराबाद में 7.8 एकड़ जमीन के लिए सबसे बड़ी बिडर बनकर उभरी है। अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने 90 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके बड़ौदा में प्रवेश किया था।
गेमिंग कंपनी नजारा टेक के शेयर आज करीब 9 फीसदी तक टूट गए। दरअसल, लोकसभा ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पारित कर दिया है। इस खबर के बाद गेमिंग शेयरों में आज दबाव दिखा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty Insurance Index? Constituents, Historical Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty Sugar and Ethanol Index? Components, Returns, and Selection Criteria
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs