return to news
  1. Buzzing stocks: Netweb Tech समेत इन शेयरों में आज तगड़ा एक्शन, जानिए क्या है इनमें हलचल की वजह

मार्केट न्यूज़

Buzzing stocks: Netweb Tech समेत इन शेयरों में आज तगड़ा एक्शन, जानिए क्या है इनमें हलचल की वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 03, 2025, 11:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बाजार में कमजोरी के बावजूद आज कई ऐसे शेयर हैं, जिनमें एक्शन दिख रहा है। इन शेयरों में Waaree Energies, E2E Networks, Yes Bank, TBO Tek, Man Industries, Netweb Technologies और One MobiKwik Systems जैसे शेयर शामिल हैं।

stocks

Waaree Energies के शेयरों में आज 1.54% की बढ़त दर्ज की गई।

Buzzing stocks: GST मीटिंग से पहले आज 03 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में दबाव दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 42.11 अंकों की गिरावट है और यह 80108.76 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ, Nifty 50 भी 12.30 अंकों की कमजोरी के साथ 24566.90 के स्तर तक लुढ़क गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार में कमजोरी के बावजूद आज कई ऐसे शेयर हैं, जिनमें एक्शन दिख रहा है। इन शेयरों में Waaree Energies, E2E Networks, Yes Bank, TBO Tek, Man Industries, Netweb Technologies और One MobiKwik Systems जैसे शेयर शामिल हैं। यहां हमने बताया है कि इन शेयरों में उतार-चढ़ाव की क्या वजह है।

Waaree Energies

Waaree Energies के शेयरों में आज 1.54% की बढ़त दर्ज की गई। दरअसल, कंपनी ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कहा कि उसके बोर्ड ने कुल ₹192 करोड़ में Kotson’s Private Limited में 64% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद स्टॉक में खरीदारी देखने को मिल रही है।

Netweb Technologies

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर आज करीब 7 फीसदी चढ़ गए हैं। कंपनी ने बताया कि उसे एनवीडिया के ब्लैकवेल आर्किटेक्चर पर आधारित सर्वरों की सप्लाई के लिए ₹1734 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

E2E Networks

E2E नेटवर्क्स के शेयरों में आज 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। दरअसल, क्लाउड सॉल्यूशन कंपनी को भारत AI मिशन के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से ₹177 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

Yes Bank

यस बैंक के शेयर भी आज दो फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दरअसल, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने बैंक में 24.99 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने के जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

TBO Tek

TBO Tek के शेयर आज 12 फीसदी तक उछल गए हैं। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि वह 12.5 करोड़ डॉलर में Classic Vacations LLC का अधिग्रहण करेगी। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन यूनिट TBO LLC ने फीनिक्स स्थित निवेश कंपनी, द नजफी कंपनीज से Classic Vacations LLC के 100% स्वामित्व के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

Man Industries

Man Industries के शेयरों में आज करीब 10 फीसदी तक की शानदार तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि उसे ₹1700 करोड़ का एक नया निर्यात ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कई कोटेड पाइपों की सप्लाई के लिए है। इसकी आपूर्ति अगले छह से 12 महीनों में होने की उम्मीद है।

One MobiKwik Systems

वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को हुई बड़ी ब्लॉक डील के बाद लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। आज इसके शेयर करीब 6 फीसदी तक उछल गए। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम की है।

CG Power

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों में आज लगातार 5वें दिन तेजी है। इसकी सहायक कंपनी सीजी सेमी ने एक सेमीकंडक्टर यूनिट शुरू की और अपनी सेमीकंडक्टर सुविधाओं के विकास के लिए पांच वर्षों में 7600 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख