return to news
  1. IPO share allotment: BMW Ventures, Jain Resource Recycling या Epack Prefab के शेयर मिले या नहीं? ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

IPO share allotment: BMW Ventures, Jain Resource Recycling या Epack Prefab के शेयर मिले या नहीं? ऐसे करें चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 29, 2025, 09:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO share allotment status: तीनों IPOs का शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निवेशकों को BSE या NSE प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। BMW Ventures का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार Cameo Corporate की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। वहीं, Jain Resource और Epack Prefab का अलॉटमेंट स्टेटस Kfin Tech की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

IPO Share Allotment

IPO Share Allotment: BMW Ventures, Jain Resource Recycling और Epack Prefab की लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 अक्टूबर है।

IPO share allotment: अगर आपने BMW Ventures, Jain Resource Recycling या Epack Prefab Tech के आईपीओ में दांव लगाया है तो आपके लिए जरूरी खबर है। इन IPOs में सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब आज से शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन तीनों ही आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और ये पूरी तरह सब्सक्राइब हो गए। शेड्यूल के मुताबिक इन मेनबोर्ड IPOs के निवेशकों को आज 29 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया है। वहीं, लिस्टिंग की संभावित तारीख 1 अक्टूबर है।

यहां चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

तीनों IPOs का शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए निवेशकों को BSE या NSE प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। इसके अलावा, BMW Ventures का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार Cameo Corporate की वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। वहीं, Jain Resource और Epack Prefab का अलॉटमेंट स्टेटस Kfin Tech की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Cameo Corporate Services पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले Cameo Corporate Services की वेबसाइट में शेयर अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।
  • इसके बाद कंपनी का नाम सेलेक्ट करें और PAN कार्ड की डिटेल भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

तीनों IPOs के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

BMW Ventures, Jain Resource Recycling और Epack Prefab Tech के IPOs को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। BMW Ventures का पब्लिक इश्यू कुल 1.50 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा, Jain Resource Recycling के आईपीओ को 15.90 गुना और Epack Prefab Tech को 3.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख