मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड November 27, 2025, 08:36 IST
सारांश
भारती एयरटेल के शेयरों पर गुरुवार को बाजार की नजर रहेगी। सुनील मित्तल की कंपनी आईसीआईएल ने बुधवार को 7195 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इस बड़ी डील के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी थोड़ी कम हो गई है। कंपनी ने यह बिक्री ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए पूरी की है।
शेयर सूची

भारती एयरटेल के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल।
Bharti Airtel Share: भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए गुरुवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। देश की इस दिग्गज टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में आज भारी उतार-चढाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह बुधवार को हुई एक बहुत बडी डील है। खबर आई है कि सुनील भारती मित्तल के फैमिली ऑफिस के स्वामित्व वाली कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (आईसीआईएल) ने एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेची है। इस ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए कंपनी ने करीब 7195 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईसीआईएल ने भारती एयरटेल में अपनी 0.56 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। शेयरों की संख्या में देखें तो यह करीब 3.43 करोड़ शेयर होते हैं। इन शेयरों को औसतन 2097.81 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया है। इस बिक्री के बाद आईसीआईएल के पास अब भारती एयरटेल में हिस्सेदारी घटकर 0.92 फीसदी रह गई है, जो पहले 1.48 फीसदी थी।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इस डील में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के बड़े निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, शेयर खरीदने वाले किसी खास खरीदार के नाम का खुलासा एक्सचेंज के आंकड़ों में नहीं हो पाया है। बुधवार को एनएसई पर एयरटेल का शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 2127 रुपये पर बंद हुआ था।
इस बिक्री के बावजूद कंपनी पर प्रमोटर्स की पकड़ मजबूत बनी हुई है। सितंबर तिमाही के अंत तक प्रमोटर ग्रुप, जिसमें भारती टेलीकॉम और सिंगटेल की इकाइयां शामिल हैं, की कुल हिस्सेदारी 50.27 फीसदी थी। आईसीआईएल ने साफ किया है कि यह बिक्री पहले से तय रणनीति का हिस्सा है। भारती टेलीकॉम लिमिटेड ही एयरटेल में कंट्रोलिंग स्टेक रखने वाली मुख्य कंपनी बनी रहेगी। इसका मतलब है कि कंपनी के कामकाज या नियंत्रण पर इस बिक्री का कोई असर नहीं पडेगा।
यह डील ऐसे समय में हुई है जब भारती एयरटेल ने हाल ही में अपने शानदार नतीजे पेश किए थे। कंपनी ने 3 नवंबर को बताया था कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 6792 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3593 करोड़ रुपये था। कंपनी की कमाई भी 26 फीसदी बढ़कर 52,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। सबसे खास बात यह रही कि कंपनी का एआरपीयू यानी प्रति यूजर औसत कमाई भी बढ़कर 256 रुपये हो गई है, जो टेलीकॉम कंपनियों के लिए मुनाफे का एक बड़ा पैमाना होता है।
यह पहली बार नहीं है जब एयरटेल में हिस्सेदारी बेची गई हो। इसी महीने की शुरुआत में सिंगटेल ने भी करीब 0.8 फीसदी हिस्सेदारी 10,353 करोड़ रुपये में बेची थी। इससे पहले अगस्त में भी आईसीआईएल ने लगभग एक फीसदी हिस्सेदारी बेची थी, जिससे 11,227 करोड़ रुपये मिले थे। फरवरी में भी इसी तरह का एक ट्रांजेक्शन हुआ था। इन लगातार हो रही डील्स से पता चलता है कि प्रमोटर्स और निवेशक समय-समय पर अपने निवेश को एडजस्ट कर रहे हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How CPI Inflation Affects the Stock Market
RBI Annual Report: Key Indicators Every Investor Should Track
Polymer Banknotes vs Paper Currency: Key Differences Explained
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs