return to news
  1. Bharti Airtel Q2 Results: सितंबर तिमाही में 89% उछला नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 26% की बढ़ोतरी, ARPU ₹256 पर

मार्केट न्यूज़

Bharti Airtel Q2 Results: सितंबर तिमाही में 89% उछला नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 26% की बढ़ोतरी, ARPU ₹256 पर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 03, 2025, 17:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bharti Airtel Q2 Results: तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.73 फीसदी बढ़कर 52,145.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 41,473.3 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.93 फीसदी की तेजी रही।

शेयर सूची

Bharti Airtel

Bharti Airtel Q2 Results: आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 11.82 लाख करोड़ रुपये है।

Bharti Airtel Q2 Results: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 89 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है और यह ₹6,792 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,593.2 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 0.93 फीसदी की तेजी रही और यह BSE पर 2073.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 11.82 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharti Airtel का रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़ा

तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.73 फीसदी बढ़कर 52,145.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 41,473.3 करोड़ रुपये था। एयरटेल का ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) बढ़कर ₹256 हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹233 था।

कुल कस्टमर बेस अब 15 देशों में 624 मिलियन (62.4 करोड़) तक पहुंच गया है। कंपनी का EBITDA इस तिमाही में ₹29,919 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 36% की बढ़ोतरी दिखाता है। EBITDA मार्जिन 57.4% रहा। वहीं, EBITDAaL ₹26,600 करोड़ रहा, जिसमें 42% की वृद्धि हुई और इसका मार्जिन 51% पर पहुंचा।

भारत में एयरटेल का कस्टमर बेस 450 मिलियन (45 करोड़) तक पहुंच गया है। देश के भीतर रेवेन्यू ₹38,690 करोड़ रहा, जो 22.6% की वार्षिक वृद्धि है। EBITDA ₹23,204 करोड़ रहा, जो 34.2% की बढ़ोतरी दर्शाता है, जबकि EBITDA मार्जिन 60% रहा। इस तिमाही में कंपनी का कैपेक्स ₹9,643 करोड़ रहा।

अफ्रीका में कंपनी का कस्टमर बेस 174 मिलियन (17.4 करोड़) रहा। स्थिर मुद्रा में (constant currency) रेवेन्यू 24.2% बढ़ा, जबकि EBITDA मार्जिन 48.8% रहा। यह साल-दर-साल 238 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि है। EBIT मार्जिन 32.3% रहा, जो 190 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा। इस खंड में तिमाही का कैपेक्स ₹1,719 करोड़ रहा।

नेटवर्क और होम बिजनेस

भारती एयरटेल ने कहा कि उसने पोस्टपेड सेगमेंट में 0.95 मिलियन (9.5 लाख) नए ग्राहक जोड़े, जिससे इसका कुल पोस्टपेड ग्राहक आधार 27.5 मिलियन हो गया। स्मार्टफोन डेटा ग्राहक पिछले 12 महीनों में 2.22 करोड़ बढ़े, जो 8.4% की वृद्धि है। इस तिमाही में एयरटेल ने 2,479 टावर और 20,841 मोबाइल ब्रॉडबैंड स्टेशन जोड़े। पिछले 12 महीनों में 12,796 नए टावर लगाए गए और 44,104 किमी फाइबर नेटवर्क बिछाया गया। होम्स बिजनेस में 30.2% की रेवेन्यू वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने इस दौरान 9.51 लाख नए ग्राहक जोड़े, जिससे कुल ग्राहक आधार 1.19 करोड़ हो गया।

Bharti Airtel ने Perplexity से मिलाया हाथ

भारती एयरटेल ने Perplexity के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत कंपनी अपने मोबाइल, होम्स और डिजिटल टीवी ग्राहकों को 12 महीने की Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त देगी। यह एक एआई आधारित सर्च इंजन है जो रीयल-टाइम और गहराई से रिसर्च किए गए जवाब आसान भाषा में देता है, जिससे यूजर्स को बेहतर सुविधा और वैल्यू मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख