return to news
  1. Bharat Coking Coal IPO: प्राइस बैंड का हो गया ऐलान, शेयरहोल्डर कोटा में ये लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

मार्केट न्यूज़

Bharat Coking Coal IPO: प्राइस बैंड का हो गया ऐलान, शेयरहोल्डर कोटा में ये लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 05, 2026, 11:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bharat Coking Coal IPO: यह करीब ₹1078.68 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब यह है कि इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जा रहा है। इस आईपीओ में प्रमोटर कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपने 46.57 करोड़ शेयर बेच रही है।

Bharat Coking Coal

Bharat Coking Coal IPO: यह आईपीओ 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा।

Bharat Coking Coal IPO: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह जनवरी 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ होगा। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्रति शेयर ₹21 से ₹23 का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 जनवरी को होगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹1078.68 करोड़ जुटाने की तैयारी

यह करीब ₹1078.68 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब यह है कि इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जा रहा है। इस आईपीओ में प्रमोटर कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपने 46.57 करोड़ शेयर बेच रही है। चूंकि यह OFS है, इसलिए इस आईपीओ से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि कोल इंडिया को मिलेगा।

क्या है लॉट साइज

रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयर रखा गया है। यानी एक रिटेल निवेशक को कम से कम 600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा और उसके बाद उसी के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए, 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है।

जरूरी डेट्स

आईपीओ से जुड़ी तारीखों की बात करें तो 9 से 13 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 15 जनवरी को रिफंड मिलेगा और उसी दिन जिनको शेयर अलॉट हुए हैं, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे। कंपनी के शेयर 16 जनवरी को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

ये लोग ही उठा सकेंगे शेयरहोल्डर कोटा का फायदा

Bharat Coking Coal के आईपीओ में शेयरहोल्डर कोटा भी है, जिसमें इश्यू का 10% मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 2 जनवरी 2026 थी। यानी जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर खरीदे हैं, वे शेयरहोल्डर कोटा के तहत IPO के लिए अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे।

Bharat Coking Coal का बिजनेस

Bharat Coking Coal Ltd देश की सबसे बड़ी घरेलू कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है। वित्त वर्ष 2025 में भारत में होने वाले कुल कोकिंग कोल उत्पादन का करीब 58.5 प्रतिशत हिस्सा इसी कंपनी का था। कोकिंग कोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्टील बनाने में होता है, इसलिए यह कोयला काफी अहम माना जाता है।

BCCL की लिस्टिंग सरकार की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर उनकी वैल्यू को अनलॉक किया जा रहा है और बाजार के जरिए ज्यादा पारदर्शिता लाई जा रही है।

इससे पहले 2025 में कोल इंडिया की एक और सब्सिडियरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL) ने भी IPO के लिए सेबी के पास कागजात जमा किए थे। जहां BCCL कोयला उत्पादन का काम करती है, वहीं CMPDIL कोल इंडिया की तकनीकी और योजना बनाने वाली कंपनी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख