return to news
  1. Bandhan Bank के शेयरों में लगा 10% लोअर सर्किट, इस खबर के बाद अचानक आई गिरावट

मार्केट न्यूज़

Bandhan Bank के शेयरों में लगा 10% लोअर सर्किट, इस खबर के बाद अचानक आई गिरावट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 16, 2026, 14:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक की प्रमोटर Bandhan Financial Services में अपनी हिस्सेदारी बेचने या फिर IPO लाने जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोटर कंपनी ने इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies को नियुक्त किया है, ताकि वह संभावित विकल्पों की जांच कर सके।

शेयर सूची

Bandhan Bank

Bandhan Bank: आज की गिरावट के बाद भी इस साल अब तक यह शेयर करीब 12 फीसदी ऊपर है।

Bandhan Bank के शेयरों में आज 16 मार्च को भारी बिकवाली देखी गई और इसमें 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह शेयर कुछ रिकवरी के साथ 8.34 फीसदी टूटकर 160.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 25,920.53 करोड़ रुपये पर आ गया है। बता दें कि आज की गिरावट के बाद भी इस साल अब तक यह शेयर करीब 12 फीसदी ऊपर है। इस शेयर का 52-वीक हाई 192.45 रुपये और 52-वीक लो 134.30 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज क्यों लगा लोअर सर्किट?

मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक बैंक की प्रमोटर Bandhan Financial Services में अपनी हिस्सेदारी बेचने या फिर IPO लाने जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोटर कंपनी ने इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies को नियुक्त किया है, ताकि वह संभावित विकल्पों की जांच कर सके। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 10 फीसदी तक लुढ़क गया।

खबरों के अनुसार यह कदम बड़े निवेशकों को एग्जिट का मौका देने के लिए उठाया जा रहा है। इन निवेशकों में International Finance Corporation (IFC) और GIC Ventures जैसे बड़े संस्थागत निवेशक शामिल हैं। साथ ही यह कदम बैंक में प्रमोटर की हिस्सेदारी से जुड़े रेगुलेटरी नियमों को पूरा करने में भी मदद करेगा। फिलहाल प्रमोटर ग्रुप की बैंक में 39.74% हिस्सेदारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस मुद्दे पर सोमवार को Bandhan Financial Services की बोर्ड मीटिंग में भी चर्चा हुई। Jefferies को संभावित निवेशकों, खासकर प्राइवेट इक्विटी फंड्स, की रुचि जानने की जिम्मेदारी दी गई है। अगर यह योजना आगे बढ़ती है तो इससे मौजूदा निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसा निकालने का मौका मिलेगा और साथ ही प्रमोटर ग्रुप भी रेगुलेटरी नियमों के अनुसार बैंक में अपनी हिस्सेदारी कम कर सकेगा।

ओनरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव

इस समय Bandhan Financial Services ही Bandhan Bank की प्रमोटर कंपनी है। इसलिए हिस्सेदारी बेचने या IPO लाने की योजना को बैंक के ओनरशिप स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और नियमों का पालन करने की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। एक अलग खबर में फरवरी महीने में Reserve Bank of India ने SBI Mutual Fund को Bandhan Bank में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति भी दे दी थी। यह भी बैंक के शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर में संभावित बदलाव का संकेत है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख