return to news
  1. Asian Paints Q3 Results: सबसे बड़ी पेंट कंपनी का मुनाफा 5% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 4% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Asian Paints Q3 Results: सबसे बड़ी पेंट कंपनी का मुनाफा 5% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 4% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड January 27, 2026, 14:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Asian Paints Q3 Results: तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 2616.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Asian Paints Q3

Asian Paints के रेवेन्यू में दिसंबर तिमाही में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Asian Paints Q3 Results: पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनी एशियन पेंट्स ने आज 27 जनवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। FY26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 4.55 फीसदी बढ़कर ₹1,059.87 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹1059.87 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 2616.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.51 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Asian Paints का रेवेन्यू करीब 4% बढ़ा

एशियन पेंट्स का ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q3 FY26 में 3.71% बढ़कर ₹8,867.02 करोड़ हो गया। इसके पहले FY25 की दिसंबर तिमाही में यह ₹8,549.44 करोड़ था। Asian Paints के CEO अमित सिंगल ने बताया कि कंपनी का कारोबार लगातार अच्छा चल रहा है। भारत में उनके डेकोरेटिव पेंट बिजनेस (घर-दुकान वाला पेंट) में इस तिमाही 7.9% की बढ़त हुई है। यह लगातार तीसरी तिमाही है जब बिक्री की मात्रा अच्छी रही।

CEO अमित सिंगल ने नतीजों पर क्या कहा?

CEO अमित सिंगल ने कहा कि पूरे पेंट कारोबार की कमाई इस तिमाही 4.4% बढ़ी, जबकि सिर्फ डेकोरेटिव बिजनेस की कमाई 2.8% बढ़ी। उन्होंने कहा कि बाजार में मुकाबला काफी तेज है और मांग थोड़ी कमजोर है, फिर भी कंपनी की ग्रोथ योजनाओं की वजह से अच्छा प्रदर्शन हुआ। इंडस्ट्रियल कोटिंग्स (फैक्ट्री और बड़े प्रोजेक्ट वाला पेंट) बिजनेस में डबल डिजिट ग्रोथ हुई, जिससे कुल कारोबार को मजबूत सपोर्ट मिला।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने ब्रांड पर ज्यादा काम किया, नई दुकानों से जुड़ी योजनाएं शुरू कीं और कई नए प्रोडक्ट व सर्विस लॉन्च किए। साथ ही खर्च को कंट्रोल में रखा, फैक्ट्री से जुड़ी चीजें खुद बनाने पर जोर दिया और काम करने के तरीकों को बेहतर किया। इससे कंपनी ब्रांड पर ज्यादा निवेश भी कर पाई और मुनाफा (मार्जिन) भी सुधरा। विदेशों में भी कंपनी का काम बढ़ा। इंटरनेशनल बिजनेस की कमाई 6.3% बढ़ी, जिसमें UAE, श्रीलंका और इथियोपिया जैसे देशों का बड़ा योगदान रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख