return to news
  1. Balaji Amines समेत कई शेयरों में 5% तक की गिरावट, ईरान युद्ध के कारण अमोनिया सप्लाई बाधित होने का खतरा

मार्केट न्यूज़

Balaji Amines समेत कई शेयरों में 5% तक की गिरावट, ईरान युद्ध के कारण अमोनिया सप्लाई बाधित होने का खतरा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 11:16 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ईरान में युद्ध के चलते अमोनिया की सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच इससे जुड़े कई शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। Chambal Fertilisers & Chemicals Ltd का शेयर भी 3 फीसदी टूटकर 420.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है।

शेयर सूची

Ammonia stocks

Ammonia stocks: वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध ने ग्लोबल शिपिंग रूट्स, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और सप्लाई चेन को काफी प्रभावित किया है।

Balaji Amines के शेयरों में आज 13 मार्च को करीब 5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 3 फीसदी टूटकर 1002.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध ने ग्लोबल शिपिंग रूट्स, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और सप्लाई चेन को काफी प्रभावित किया है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3266.02 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कई शेयरों में गिरावट

ईरान में युद्ध के चलते अमोनिया की सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच इससे जुड़े कई शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। Chambal Fertilisers & Chemicals Ltd का शेयर भी 3 फीसदी टूटकर 420.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation में भी 2.50 फीसदी की कमजोरी है। Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals का शेयर करीब 1.30 फीसदी नीचे था।

अमोनिया की सप्लाई में दिक्कत

Balaji Amines ने बताया कि कुछ मुख्य कच्चे माल सप्लायर्स ने इस जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच फोर्स मैज्योर क्लॉज का हवाला दिया है। इसका असर अमोनिया की सप्लाई पर पड़ा है, जो भारत में फर्टिलाइजर और केमिकल्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक महत्वपूर्ण इनपुट है। कई अमोनिया उत्पादकों ने फोर्स मैज्योर की स्थिति के कारण इस समय उत्पाद की सप्लाई नहीं कर पाने की जानकारी दी है।

इस वजह से Balaji Amines को एमिन्स और उनके डेरिवेटिव्स बनाने के लिए जरूरी अमोनिया की खरीद में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट में अमोनिया की अनुपलब्धता के कारण कुछ प्लांट फिलहाल बंद हैं।

कंपनी ने कहा कि फिलहाल कच्चे माल की कमी का वित्तीय और ऑपरेशनल असर निर्धारित नहीं किया जा सकता। Balaji Amines स्थिति पर नजर रख रही है और सप्लायर्स के साथ वैकल्पिक अमोनिया सोर्सिंग विकल्पों पर चर्चा कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख