return to news
  1. आज बंद हो रहे हैं 3 बड़े आईपीओ, जुटाए पैसों का यहां होगा इस्तेमाल, जानें कंपनी का बिजनेस

मार्केट न्यूज़

आज बंद हो रहे हैं 3 बड़े आईपीओ, जुटाए पैसों का यहां होगा इस्तेमाल, जानें कंपनी का बिजनेस

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड March 27, 2026, 12:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आईपीओ मार्केट के लिए आज का दिन काफी अहम है। चावल एक्सपोर्टर अमीर चंद जगदीश कुमार का आईपीओ अब तक सबसे ज्यादा भरा है, जबकि फार्मा कंपनी साई पैरेंटल और पावर सॉल्यूशंस वाली पावरिका को निवेशकों के बड़े दांव का इंतजार है।

three-mainboard-ipos-closing-today

आईपीओ मार्केट के लिए आज का दिन काफी अहम है।

अगर आप आईपीओ मार्केट में पैसा लगाने के शौकीन हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज मेनबोर्ड के तीन बड़े आईपीओ अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), साई पैरेंटल और पावरिका अपनी सब्सक्रिप्शन विंडो बंद करने जा रहे हैं। इन तीनों ही आईपीओ में आज बोली लगाने का आखिरी मौका है। दोपहर तक के आंकड़ों को देखें तो निवेशकों का सबसे ज्यादा भरोसा चावल कारोबार से जुड़ी कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार पर दिख रहा है, जबकि बाकी दो आईपीओ में अभी वैसी रफ्तार नहीं पकड़ी है जैसी उम्मीद की जा रही थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमीर चंद जगदीश कुमार को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

चावल की दिग्गज कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार के आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है। 27 मार्च को दोपहर 11:54 बजे तक यह आईपीओ कुल 2.03 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें एनआईआई कैटेगरी में जबरदस्त उत्साह दिखा है और यह 7.38 गुना भर चुका है। हालांकि रिटेल हिस्सा अभी 0.85 गुना और क्यूआईबी हिस्सा 0.95 गुना भरा है, लेकिन आखिरी घंटों में इनमें और तेजी आने की उम्मीद है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 212 रुपये रखा गया है और ग्रे मार्केट में यह 7 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा है। इसके हिसाब से इसकी लिस्टिंग 219 रुपये के आसपास यानी करीब 3.30 पर्सेंट के मुनाफे के साथ हो सकती है।

यह कंपनी मुख्य रूप से बासमती चावल के प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट के काम में लगी है। इनका 'एरोप्लेन' ब्रांड काफी मशहूर है। इसके अलावा कंपनी आटा, मैदा और बेसन जैसे एफएमसीजी प्रोडक्ट्स भी बनाती है। आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

साई पैरेंटल और पावरिका के आईपीओ में फिलहाल सुस्ती

फार्मा सेक्टर की कंपनी साई पैरेंटल का प्रदर्शन फिलहाल मिला-जुला रहा है। दोपहर तक यह आईपीओ सिर्फ 0.46 गुना ही भर पाया है। इसमें रिटेल हिस्सा तो महज 0.08 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है, जबकि एनआईआई कैटेगरी 1.14 गुना भरी है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 392 रुपये है और खास बात यह है कि इसका जीएमपी फिलहाल 0 रुपये है, यानी बाजार को इसकी फ्लैट लिस्टिंग की उम्मीद है। यह कंपनी दवाइयों के फॉर्मुलेशन और सीडीएमओ (CDMO) सर्विस में काम करती है। कंपनी आईपीओ के पैसों से अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी, नया आरएंडडी सेंटर बनाएगी और अपने कर्ज का भुगतान करेगी।

वहीं, पावर सॉल्यूशंस और विंड पावर सेक्टर की कंपनी पावरिका के आईपीओ में सबसे कम उत्साह दिख रहा है। यह अब तक सिर्फ 0.05 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल निवेशकों ने इसे केवल 0.06 गुना भरा है। पावरिका का प्राइस बैंड 395 रुपये है और इसका जीएमपी 1 रुपये चल रहा है। यह कंपनी डीजल जनरेटर सेट बनाने और विंड पावर से बिजली पैदा करने का काम करती है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए 700 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू में से करीब 525 करोड़ रुपये अपना कर्ज चुकाने में खर्च करेगी।

इन तीनों ही आईपीओ की लिस्टिंग 2 अप्रैल 2026 को होने की उम्मीद है। अमीर चंद जगदीश कुमार का आईपीओ जहां 440 करोड़ रुपये का है, वहीं पावरिका 1100 करोड़ रुपये और साई पैरेंटल 409 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख