return to news
  1. Amir Chand Jagdish Kumar IPO: 30 मार्च को फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट, BSE, NSE पर ऐसे कर सकेंगे चेक

मार्केट न्यूज़

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: 30 मार्च को फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट, BSE, NSE पर ऐसे कर सकेंगे चेक

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 28, 2026, 12:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: अगर आपने इस मेनबोर्ड आईपीओ में अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE और Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Amir Chand Jagdish Kumar IPO

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: लिस्टिंग की संभावित तारीख 2 अप्रैल तय की गई है।

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह पब्लिक इश्यू कुल 3.23 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 6,10,40,560 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 1,89,05,270 शेयर थे। शेड्यूल के मुताबिक अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 30 मार्च को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग की संभावित तारीख 2 अप्रैल तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस मेनबोर्ड आईपीओ में अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE और Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Amir Chand Jagdish Kumar IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Amir Chand Jagdish Kumar के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 24 से 27 मार्च तक यह आईपीओ कुल 3.23 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसमें QIBs का हिस्सा कुल 1.11 गुना सब्सक्राइब हो गया। NIIs को 12.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों का रिजर्व हिस्सा 1.36 गुना भर गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख