return to news
  1. Amir Chand Jagdish Kumar, Powerica और Sai Pareneral’s के शेयरों का डेब्यू, किसको फायदा और किसको नुकसान?

मार्केट न्यूज़

Amir Chand Jagdish Kumar, Powerica और Sai Pareneral’s के शेयरों का डेब्यू, किसको फायदा और किसको नुकसान?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 09:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज एक-दो नहीं बल्कि कुल तीन मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), पॉवरिका और साइ पैरेंटरल के शेयर आज एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए हैं।

आईपीओ लिस्टिंग

Amir Chand Jagdish Kumar, Powerica और Sai Pareneral’s के शेयरों की लिस्टिंग

आज शेयर मार्केट में एक-दो नहीं बल्कि कुल तीन मेनबोर्ड आईपीओ लिस्ट हुए हैं। अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स), पॉवरिका और साइ पैरेंटरल के शेयर आज एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि किस आईपीओ को लिस्टिंग पर फायदा मिला है और कौन सा आईपीओ डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है। सबसे पहले बात करते हैं अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) के शेयरों की, इसके शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। एनएसई पर इसके शेयर 5.66% यानी कि 12 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। 212 रुपये इश्यू प्राइस के मुकाबले इसके शेयर 200 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। पॉवरिका के शेयर भी डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। 395 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले पावरिका के शेयर एनएसई पर 7.34% यानी कि 29 रुपये के डिस्काउंट के साथ 366 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। तीनों में साइ पैरेंटरल के शेयर ग्रीन में लिस्ट हुए हैं। साइ पैरेंटरल के शेयर 2.04% यानी कि 8 रुपये के प्रीमियम के साथ एनएसई पर लिस्ट हुए हैं। 372 से 392 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ के शेयर 400 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) IPO डीटेल्स

अमीर चंद जगदीश कुमार का आईपीओ 440 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरी तरह से नया इश्यू है, जिसमें 440 करोड़ रुपये के 2.08 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। अमीर चंद जगदीश कुमार आईपीओ का बिडिंग प्रोसेस 24 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को खत्म हुआ था। शेयरों का अलॉटमेंट 30 मार्च को फाइनलाइज किया गया था। अमीर चंद जगदीश कुमार आईपीओ का इश्यू प्राइस 212 प्रति शेयर तय किया गया है। एक आवेदन के लिए लॉट साइज 70 शेयर रखा गया।

पॉवरिका आईपीओ डीटेल्स

पॉवरिका आईपीओ 1,100.21 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू 700.21 करोड़ के 1.77 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ के 1.01 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का कॉम्बिनेशन है। पॉवरिका आईपीओ का बिडिंग प्रोसेस 24 मार्च को शुरू होकर 27 मार्च को खत्म हो गया था, जबकि 30 मार्च को इसके शेयर अलॉट कर दिए गए थे। पॉवरिका आईपीओ का इश्यू प्राइस 395 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 55,866 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 37 रुपये की छूट पर पेश किए गए।

साइ पैरेंटरल आईपीओ डीटेल्स

साइ पैरेंटरल का आईपीओ 408.79 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। इसमें 285 करोड़ रुपये के 0.73 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 123.79 करोड़ रुपये के 0.32 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इस आईपीओ का भी सब्सक्रिप्शन विंडो 24 से 27 मार्च के बीच खुला था, जबकि 30 मार्च को इसके शेयर अलॉट कर दिए गए थे। साइ पैरेंटरल के आईपीओ का इश्यू प्राइस बैंड 372 से 392 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख