return to news
  1. एयरटेल 65 करोड़ कस्टमर्स के साथ बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

एयरटेल 65 करोड़ कस्टमर्स के साथ बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर, शेयरों में हलचल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 14:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज भारती एयरटेल के शेयर 1,746.90 रुपये तक गिरे, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली। आज भारती एयरटेल के शेयर 1,781 रुपये तक भी पहुंचे थे। आज भारती एयरटेल के शेयरों में ग्रीन और रेड दिखता रहा।

शेयर सूची

BHARTIARTL
--
भारती एयरटेल

एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ बना दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर

भारती एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी ने जीएसएमए के आंकड़ों का हवाला देते हुए गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि शेयरों पर इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट नहीं देखने को मिला। आज के दिन एयरटेल के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा। आज भारती एयरटेल के शेयर 1,746.90 रुपये तक गिरे, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली। आज भारती एयरटेल के शेयर 1,781 रुपये तक भी पहुंचे थे। आज भारती एयरटेल के शेयरों में ग्रीन और रेड दिखता रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस (जीएसएमए) दुनिया भर के मोबाइल ऑपरेटर्स और संबंधित कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है। कंपनी बयान के मुताबिक, ‘जीएसएमए इंटेलिजेंस’ के मुताबिक मोबाइल कस्टमर बेस के लिहाज से भारती एयरटेल ग्लोबल लेवल पर दूसरे नंबर पर है। कंपनी भारत और अफ्रीका में सर्विसेज देती है।’

भारती एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हम इनोवेशन, विश्वसनीयता और सर्विसेज के अनुभव के लेवल को और ऊंचा करने की कोशिश करेंगे, ताकि हर कस्टमर के साथ संपर्क भरोसा जीतने और मूल्य प्रदान करने का मौका बने।’ कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह संख्या 31 मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। एयरटेल ने कहा कि भारत में उसके 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल कस्टमर्स हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक कस्टमर्स हैं। कंपनी के मुताबिक, अपने क्षेत्रीय बाजारों से आगे बढ़ते हुए एयरटेल ‘यूटेलसैट वनवेब’ और ‘स्पेसएक्स’ के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिए डिजिटल खाई को पाटने की कोशिश कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख