return to news
  1. Adani Group के शेयरों ने भरी उड़ान, India–US ट्रेड डील के बाद Adani Enterprises समेत कई शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

Adani Group के शेयरों ने भरी उड़ान, India–US ट्रेड डील के बाद Adani Enterprises समेत कई शेयर उछले

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 12:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

जनवरी 2026 के आखिर में Adani Group ने ब्राजील की बड़ी विमान कंपनी Embraer के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत भारत में रीजनल पैसेंजर एयरक्राफ्ट (छोटे यात्री विमान) की फाइनल असेंबली शुरू की जाएगी। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट्स में से एक है।

शेयर सूची

NICKEL
--
ADANIPORTS
--
Adani group

Adani group: भारतीय सामान पर अमेरिका का टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

Adani Group: आज 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले कई महीनों से बाजार सुस्त था, लेकिन सोमवार देर रात भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील तय होने के बाद निवेशकों का भरोसा अचानक बढ़ गया। इस डील के तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई हाई-लेवल फोन बातचीत के बाद लिया गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके बदले भारत ने अमेरिका के सामान पर व्यापार की रुकावटें कम करने और कृषि, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टरों में अमेरिकी इंपोर्ट बढ़ाने का वादा किया है। पिछले 8–9 महीनों से यही ट्रेड डील की अनिश्चितता भारतीय बाजार पर बोझ बनी हुई थी, जो अब हटती दिख रही है। इसी वजह से बाजार में हर तरफ खरीदारी देखने को मिली।

Adani Group के शेयरों में जबरदस्त तेजी

इस तेजी का बड़ा फायदा Adani Group को मिला। आज Adani Enterprises का शेयर 10.6% चढ़कर ₹2,206.70 पहुंच गया। इसके अलावा Adani Ports में 7.35 फीसदी, Adani Power में 6 फीसदी और Adani Green Energy में 10.21 फीसदी की तेजी नजर आई।

दूसरी तरफ Adani Energy Solutions का शेयर 7.27 फीसदी, Adani Total Gas 5.4 फीसदी और Ambuja Cements 3.53 फीसदी और ACC का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ गया। खास बात यह है कि Adani Enterprises और Adani Ports आज अपने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे भी जारी करने वाले हैं, जिससे इन शेयरों में और हलचल दिखी।

भारत में विमान बनाएंगे Adani और Embraer

जनवरी 2026 के आखिर में Adani Group ने ब्राजील की बड़ी विमान कंपनी Embraer के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत भारत में रीजनल पैसेंजर एयरक्राफ्ट (छोटे यात्री विमान) की फाइनल असेंबली शुरू की जाएगी। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट्स में से एक है। यह पार्टनरशिप खास तौर पर Tier-2 और Tier-3 शहरों की एयर कनेक्टिविटी सुधारने में मदद करेगी।

यह घोषणा दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कार्यक्रम में की गई। सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सहयोग सिर्फ विमान जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, स्किल डेवलपमेंट, मजबूत सप्लाई चेन और भारत को रीजनल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना भी शामिल है। Adani Defence & Aerospace के डायरेक्टर जीत अदाणी ने बताया कि Embraer के साथ मिलकर भारत में रीजनल एयरक्राफ्ट बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख