return to news
  1. एक साथ खुलने के बाद 27 मार्च को बंद हो जाएंगे ये तीन आईपीओ, एक पावर सेक्टर के काम में है माहिर

मार्केट न्यूज़

एक साथ खुलने के बाद 27 मार्च को बंद हो जाएंगे ये तीन आईपीओ, एक पावर सेक्टर के काम में है माहिर

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 10:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल तेज होने वाली है। 24 मार्च से 27 मार्च के बीच तीन बडे आईपीओ पावरिका, साई पैरेंटरल्स और अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें पावर सेक्टर से लेकर फार्मा और एग्रो सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।

3-big-ipos-opening-on-24-march-2026

शेयर मार्केट में कमाई करने वालों के लिए मार्च का आखिरी हफ्ता काफी एक्शन वाला रहने वाला है।

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मार्च का यह महीना काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। अगर आप भी नए आईपीओ में पैसा लगाकर कमाई करना चाहते हैं, तो अगले हफ्ते आपके पास एक नहीं, बल्कि तीन बडे मौके आने वाले हैं। 24 मार्च 2026 से मार्केट में तीन दिग्गज कंपनियों के आईपीओ एक साथ ओपन हो रहे हैं। इनमें पावर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी पावरिका, फार्मा सेक्टर की साई पैरेंटरल्स और बासमती चावल की मशहूर कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) शामिल हैं। ये तीनों ही आईपीओ 27 मार्च को बंद हो जाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पावर सेक्टर में पावरिका का जलवा

इन तीनों में सबसे ज्यादा चर्चा पावरिका लिमिटेड की हो रही है। यह कंपनी पावर सेक्टर में काफी माहिर मानी जाती है और इसका मुख्य काम डीजल जनरेटर सेट बनाना है। पावरिका का आईपीओ 1,100 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने इसके लिए 375 रुपये से 395 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आपको बता दें कि पावरिका दिग्गज कंपनी कमिंस इंडिया के लिए ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर के तौर पर काम करती है। कंपनी के पास बेंगलुरु, सिलवासा और खोपोली में तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। अगर इसके रेवेन्यू की बात करें तो साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 2,711 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी ने इसी दौरान 175.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी अपने इस आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और जनरल कॉरपोरेट काम के लिए करेगी।

फार्मा सेक्टर की चमक बिखेरेगी साई पैरेंटरल्स

दूसरा बडा नाम साई पैरेंटरल्स का है, जो फार्मास्युटिकल सेक्टर की एक उभरती हुई कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के काम में लगी हुई है। साई पैरेंटरल्स का आईपीओ करीब 409 करोड़ रुपये का रहने वाला है। कंपनी ने इसके लिए 372 रुपये से 392 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इस कंपनी की खास बात यह है कि इसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे इसका ग्लोबल बिजनेस और भी स्ट्रोंग हुआ है। कंपनी का ऑपरेशनल परफॉरमेंस पिछले कुछ समय में काफी अच्छा रहा है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने और नई रिसर्च लैब बनाने में करने वाली है।

चावल एक्सपोर्ट के बिजनेस की हीरो है कंपनी

तीसरा आईपीओ अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का है। आपने 'एरोप्लेन' ब्रांड के चावल का नाम जरूर सुना होगा, यह कंपनी उसी ब्रांड की मालिक है। यह कंपनी बासमती चावल के प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट के बिजनेस में काफी पुरानी और भरोसेमंद खिलाड़ी है। कंपनी का यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होने वाला है, जिसका साइज करीब 440 करोड़ रुपये रखा गया है। कंपनी का बिजनेस भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी फैला हुआ है। कंपनी के पास पंजाब और हरियाणा में बडे प्रोसेसिंग प्लांट हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू हर साल अच्छी बढ़त दिखा रहा है, जो इनवेस्टर्स के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

अगर आप इन आईपीओ में दांव लगाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी तारीखों को नोट कर लें। ये तीनों आईपीओ 24 मार्च को खुलेंगे और 27 मार्च को इनकी बिडिंग बंद हो जाएगी। इसके बाद 30 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होगा। जिन लोगों को शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनका पैसा 1 अप्रैल तक रिफंड कर दिया जाएगा। वहीं, इन कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 2 अप्रैल 2026 को होने की उम्मीद है। मार्केट में इन तीनों ही कंपनियों का फ्यूचर काफी ब्राइट लग रहा है, क्योंकि इनका एबिटा (EBITDA) और ऑपरेशन से रेवेन्यू लगातार बढ़ रहा है।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख