return to news
  1. इस सप्ताह क्यों दिख सकता है गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उछाल, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

बिजनेस न्यूज़

इस सप्ताह क्यों दिख सकता है गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उछाल, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 23, 2026, 08:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold and Silver Rates: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। ग्लोबल लेवल पर कुछ अहम फैक्टर्स सोने और चांदी की कीमतों का रुझान तय करने में अहम साबित हो सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि विश्लेषकों का क्या कहना है?

सोना और चांदी

इस सप्ताह क्यों सोने और चांदी की कीमतों में दिख सकता है उछाल?

Gold and Silver Price Prediction: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिली है, इस बीच विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने के फैसले और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद नए सिरे से व्यापार तनाव के बीच निवेशकों ने सुरक्षित-संपत्ति में सुरक्षा की मांग की है, जिससे इस सप्ताह चांदी और सोने में तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में काम करने वाले लोग कीमती धातुओं के भाव के रुझान जानने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान देंगे। इनमें अमेरिका का उत्पादक मूल्य सूचकांक, लोगों का आर्थिक भरोसा, साप्ताहिक बेरोजगारी के दावे और चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर का फैसला शामिल है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
सोने-चांदी की कीमतें तय करने में कौन से फैक्टर्स अहम?

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा, ‘बाजार अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक, आवासीय आंकड़े, उपभोक्ता विश्वास, क्षेत्रीय फेडरल रिजर्व संकेतक और चीन के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ब्याज दर के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।’ चॉइस ब्रोकिंग ने कहा कि अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का वैश्विक आयात शुल्क बढ़ाना और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश (सोना और चांदी) की ओर बढ़े हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह 8,584 रुपये यानी 3.5% की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने की कीमत लगभग 981 रुपये यानी 1% बढ़ी।

पिछले सप्ताह सीमित दायरे में रहा सोने का भाव

एंजेल वन के शोध विभाग के प्रथमेश माल्या ने कहा, ‘सप्ताह खत्म होने यानी कि 20 फरवरी तक सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के बीच बदलती रही। अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने सोने की कीमतें बढ़ा दीं। साथ ही निवेशकों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावना को भी ध्यान में रखा।’

कहां तक पहुंच सकता है सोना?

माल्या ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ती तनाव की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव ने कुछ निवेशकों को अनिश्चितता से बचने के लिए सोने में निवेश करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर, इस सप्ताह कीमती धातुओं में जोखिम-मुक्त भावना बनी रही। हमें सोने की कीमतों के 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ने का अनुमान है।’

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख