return to news
  1. सोने और चांदी के दामों में आ रही गिरावट, फिर भी प्लैटिनम की क्यों बढ़ रही कीमत? यहां समझें

बिजनेस न्यूज़

सोने और चांदी के दामों में आ रही गिरावट, फिर भी प्लैटिनम की क्यों बढ़ रही कीमत? यहां समझें

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 15:40 IST

सारांश

पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बीच प्लैटिनम के दामों में तेजी देखने को मिली है। चलिए समझते हैं कि गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट क्यों आ रही है और प्लैटिनम के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

सोना और चांदी

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में क्यों आ रही गिरावट?

पश्चिम एशिया टेंशन के चलते ग्लोबल अनिश्चितता बढ़ गई है और ऐसे में सोने और चांदी के दामों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। आज के गोल्ड रेट की बात करें तो एक तोले सोने की कीमत में .25% री गिरावट देखने को मिली है। कल जहां 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,53,120 रुपये थी, वो आज 1,52,740 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं 1 किलोग्राम चांदी का दाम जहां कल 2,77,000 रुपये था, वो आज 1.81% की गिरावट के साथ 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बीच प्लैटिनम के दामों में तेजी देखने को मिली है। चलिए समझते हैं कि गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट क्यों आ रही है और प्लैटिनम के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोल्ड और सिल्वर में गिरावट के कारण

मजबूत डॉलर और यील्ड्स: अमेरिकी डॉलर के बढ़ने और बॉन्ड यील्ड्स में वृद्धि के कारण निवेशकों ने सोने से हटकर अधिक प्रतिफल देने वाली संपत्तियों में निवेश करना शुरू कर दिया है।
प्रॉफिट टेकिंग: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, कई संस्थागत निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करने का ऑप्शन चुना है, जिससे बिकवाली की लहर चल रही है।
सुरक्षित निवेश की मांग में कमी: भू-राजनीतिक तनावों (जैसे ईरान-इजराइल संघर्ष) के बावजूद, निवेशक शॉर्ट-टर्म में सोने की तुलना में डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे सुरक्षित निवेश की सामान्य खरीदारी शुरू नहीं हो पा रही है।
उच्च मुद्रास्फीति की आशंकाएं: तेल की ऊंची कीमतों और लगातार मुद्रास्फीति ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को कम कर दिया है, जिससे सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव पड़ रहा है।

क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की कीमत?

इंडस्ट्रियल डिमांड: ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल सेक्टरों में प्लैटिनम की बढ़ती मांग ने इसकी कीमतों को बढ़ा दिया है।
सप्लाई की कमी: प्लैटिनम मार्केट में स्ट्रक्चरल सप्लाई की कमी ने मांग-आपूर्ति के अनुकूल संतुलन बनाया है, जिससे कीमतों में वृद्धि को समर्थन मिला है।
अलग-अलग मार्केट डायनमिक्स: सोने के विपरीत, जो मुख्य रूप से एक मौद्रिक परिसंपत्ति है, प्लैटिनम एक इंडस्ट्रियल कमोडिटी है, जो अक्सर विभिन्न व्यापक आर्थिक कारकों से लाभान्वित होती है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख