return to news
  1. बजट 2026 में किसानों के लिए क्या रहा खास, आय बढ़ाने को लेकर निर्मला सीतारमण ने दिया कौन सा प्रस्ताव?

बिजनेस न्यूज़

बजट 2026 में किसानों के लिए क्या रहा खास, आय बढ़ाने को लेकर निर्मला सीतारमण ने दिया कौन सा प्रस्ताव?

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 14:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बजट 2026 में सरकार ने किसानों को क्या सौगात दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में लगातार 9वां आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसानों के लिए क्या घोषणाएं की गई हैं।

किसान

बजट 2026 में किसानों के लिए क्या रहा खास?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का आम बजट पेश करते हुए लोकलुभावन योजनाओं से परहेज किया और ‘सुधार एक्सप्रेस’ को जारी रखने की घोषणा की। सीतारमण ने अपना लगातार रिकॉर्ड 9वां बजट पेश करते हुए किसानों, युवाओं और छोटी कंपनियों पर खासतौर से ध्यान देने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर दिया और सुधारों का खाका पेश किया। उन्होंने विनिर्माण पर जोर देने के साथ पूंजीगत व्यय लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया जो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वित्त मंत्री ने लगभग सवा घंटा के अपने बजट भाषण में सुधारों का खाका पेश करते हुए 'विकसित भारत' के लिए बैंकों को तैयार करने को लेकर एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का भी प्रस्ताव किया। उन्होंने वृद्धि के प्रमुख इंजन के रूप में एमएसएमई के महत्व को रेखांकित करते हुए 10,000 करोड़ रुपये के एसएमई विकास कोष का प्रस्ताव रखा। इसका मकसद क्षेत्र में भविष्य के ‘चैंपियन’ तैयार करना और उद्योगों को प्रोत्साहन देना है।

बजट में किसानों के लिए क्या कुछ?

बजट का ताना-बाना 'तीन कर्तव्यों' यानी आर्थिक वृद्धि को गति देने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और 'सबका साथ, सबका विकास' के इर्द-गिर्द बुना गया है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने के व्यापक उद्देश्य से 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का विकास करने, तटीय क्षेत्रों में मत्स्य प्राइस चेन को मजबूती देने और स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूह को मत्स्य कृषक उत्पादक संगठनों के साथ शामिल करते हुए बाजार से जोड़ने का प्रस्ताव किया गया है। सीतारमण ने तटीय क्षेत्रों में नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों में सहायता प्रदान कर उच्च मूल्य वाली खेतीबाड़ी पर जोर दिया।

इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं

बजट में आयकर की दरों एवं संरचना के मोर्चे पर कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2026-27 में 4.3% रखने का लक्ष्य रखा गया है जो चालू वित्त वर्ष के 4.4% के अनुमान से कम है। इसमें कर्ज- जीडीपी अनुपात को 2026-27 में घटाकर 55.6% पर लाने का प्रस्ताव है जो मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 56.1% है। बजट में आगामी फाइनेंशियल ईयर के लिए 53.5 लाख करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है। शुद्ध कर प्राप्तियां 28.7 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि बाजार से उधारी 17.2 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना जताई गई है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख