return to news
  1. आज कितने बजे ट्रांसफर होगी PM-Kisan की 21वीं किस्त? ₹18,000 करोड़ सीधा गिरेंगे किसानों के खातों में

बिजनेस न्यूज़

आज कितने बजे ट्रांसफर होगी PM-Kisan की 21वीं किस्त? ₹18,000 करोड़ सीधा गिरेंगे किसानों के खातों में

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 19, 2025, 09:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PM-Kisan Samman Nidhi 21st Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 21वीं किस्त आज किसानों के खातों में ट्रांसफर की जानी है। आज दोपहर 2 बजे पीएम-किसान की 21वीं किस्त पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

पीएम किसान 21वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज किसानों को मिलेगी।

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम-किसान की 21वीं किस्त आज पात्र किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर कर दी जाएगी। पात्र किसानों के खातों में आज दोपहर 2 बजे 21वीं किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार की ओर से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। साल भर में तीन किस्तों में यह पैसे पात्र किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत देश के तमाम पात्र किसानों को इसका फायदा मिलता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीएम किसान स्कीम के तहत आज 18,000 करोड़ रुपये पात्र किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर होंगे। इससे पहले उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे बाढ़ से पीड़ित राज्यों में समय से पहले 21वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी। अब ऐसे में इन राज्यों के किसानों को आज 21वीं किस्त नहीं दी जाएगी, क्योंकि इन की 21वीं किस्त पहले ही आ चुकी है।

PM-Kisan की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को ट्रांसफर की गई थी। जबकि 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों को ट्रांसफर की गई थी। पीएम-किसान की पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को आई थी। सालाना 6,000 रुपये की मदद तीन हिस्सों में किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख