return to news
  1. ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर क्या है अपडेट, क्या है Blockade, ट्रंप ने किया जिसका जिक्र?

बिजनेस न्यूज़

ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर क्या है अपडेट, क्या है Blockade, ट्रंप ने किया जिसका जिक्र?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 12:37 IST

सारांश

बातचीत के टूटने से दो सप्ताह के नाजुक सीजफायर की स्थिरता पर संदेह पैदा हो गया है और महत्वपूर्ण वैश्विक तेल परिवहन मार्ग, होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत में वापस आता है या नहीं, उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है।

ईरान-अमेरिका

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर क्या है अपडेट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान की हालत बेहद खराब है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। यह बयान तब आया जब पश्चिम एशिया के संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से समझौते को लेकर लंबी वार्ता के बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। ट्रंप ने 21 घंटे चली वार्ता का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि ईरान की हालत बेहद खराब है। मुझे लगता है कि वे बेहद हताश हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। ऐसा कोई रास्ता नहीं है जिससे वे इसे हासिल कर सकें।’ यह टिप्पणी अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वैंस के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आमने-सामने की वार्ता के दौरान दोनों पक्ष तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर मतभेदों को दूर करने में सफल नहीं रहे। 1979 की ईरान की इस्लामी क्रांति के बाद यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वैंस ने पत्रकारों से कहा था, ‘हम पिछले 21 घंटों से बातचीत कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि हमने ईरानियों के साथ कई अहम चर्चाएं की हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं।’ वैंस ने कहा कि वॉशिंगटन ने अपना ‘अंतिम और बेस्ट ऑफर’ दिया था, लेकिन ईरान ने शर्तों को स्वीकार नहीं किया, खासतौर से परमाणु हथियार बनाने की क्षमता विकसित न करने की गारंटी देने की शर्त को।

उन्होंने कहा, ‘सीधी सी बात यह है कि हमें उनसे यह स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे।’ बातचीत के टूटने से दो सप्ताह के नाजुक सीजफायर की स्थिरता पर संदेह पैदा हो गया है और महत्वपूर्ण वैश्विक तेल परिवहन मार्ग, होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत में वापस आता है या नहीं, उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है।

ट्रंप ने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मुझे परवाह नहीं कि वे वापस आते हैं या नहीं। अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’ उन्होंने कहा और साथ ही यह भी जोड़ा कि ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह कमजोर हो गई है। आगे उन्होंने कहा, ‘उनकी सेना खत्म हो चुकी है। उनके मिसाइल लगभग खत्म हो चुके हैं। मिसाइलों और ड्रोन बनाने की उनकी क्षमता लगभग नष्ट हो चुकी है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम ‘अच्छी तरह से कायम है।’ लेकिन उन्होंने आर्थिक और सैन्य दबाव बढ़ाने की चेतावनी दी, जिसमें नियोजित नाकाबंदी (Blockade) भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘कल सुबह 10 बजे से नाकाबंदी (Blockade) लागू हो जाएगी। अन्य देश यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि ईरान तेल न बेच सके, और यह बहुत प्रभावी होगा।’ इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों को रोकना शुरू कर देगी और ईरान को टोल चुकाने वाले संदिग्ध जहाजों को जब्त कर लेगी, और तेहरान की कार्रवाई को ‘विश्वव्यापी जबरन वसूली’ बताया।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख