return to news
  1. TCS Variable Pay: TCS ने 70% वर्कफोर्स को दिया 100% वेरिएबल, सीनियर कर्मचारियों के हिस्से पर चली कैंची?

बिजनेस न्यूज़

TCS Variable Pay: TCS ने 70% वर्कफोर्स को दिया 100% वेरिएबल, सीनियर कर्मचारियों के हिस्से पर चली कैंची?

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 06, 2025, 12:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TCS Variable Pay: Tata Consultancy Services ने जानकारी दी है कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए अपने ज्यादातर कर्मचारियों को 100% वेरिएबल पे दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी के सीनियर कर्मचारियों के वेरिएबल को काटा गया है। इसके पहले कंपनी ने FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे ऐलान करते हुए बताया था कि अमेरिकी टैरिफ के चलते कारोबार को नुकसान होने से इस बार सैलरी हाइक नहीं दिया जाएगा।

TCS ने Q4FY25 में अपने नेट प्रॉफिट में गिरावट की रिपोर्ट दी थी।

TCS ने Q4FY25 में अपने नेट प्रॉफिट में गिरावट की रिपोर्ट दी थी।

TCS Variable Pay: भारत की अग्रणी इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी कंपनी Tata Consultancy Services ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी तमाही के लिए अपनी वर्कफोर्स के 70% से ज्यादा कर्मचारियों को 100% क्वॉर्टरली वेरिएबल अलाउएंस (QVA) दिया है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी के सीनियर कर्मचारियों का वेरिएबल पे लगातार तीसरी तिमाही में काटा गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने साफ किया है कि उसकी पॉलिसी के मुताबिक दूसरे ग्रेड के कर्मचारियों के लिए QVA पेआउट उनकी बिजनेस यूनिट में परफॉर्मेंस के आधार पर तय होता है। TCS ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि जनवरी से मार्च के बीच की तिमाही के लिए 70% से ज्यादा कर्मचारियों को 100% QVA दिया गया है।

इसके पहले पिछले महीने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी का ब्योरा जारी करते हुए कंपनी ने ऐलान किया था कि वर्कफोर्स में से करीब 6.07 लाख कर्मचारियों को इस बार वेतन में सालाना वृद्धि नहीं मिल सकेगी। कंपनी ने इसके पीछे अमेरिका के लगाए टैरिफ के कारण बिजनेस पर होने वाले असर को वजह बताया था।

कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने बताया था कि अप्रैल से कोराबार के सामने जिस तरह की अनिश्चितताएं चल रही हैं, उसके चलते सालाना वेतन वृद्धि नहीं की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ नहीं किया था कि वेतन में वृद्धि कब की जाएगी।

उधर, स्टॉक मार्केट में मंगलवार को कंपनी का स्टॉक घाटे के साथ ट्रेड करता नजर आया। दोपहर 12:33 बजे TCS के शेयर्स 0.12% की गिरावट के साथ ₹3,450.00 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। इसके पहले सोमवार को ये ₹3,454.30 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे।

TCS ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया था कि वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड बेसिस पर नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.67% गिर गया और यह ₹12,293 करोड़ दर्ज किया गया। वहीं, TCS की आमदनी 5.2% बढ़कर ₹64,479 करोड़ रही।

कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए मार्च 2025 क्वॉर्टर में प्रॉफिट ₹12,224 करोड़ रहा। कंपनी के ऑपरेशन्स से कंसॉलिडेटेड बेसिस पर रेवेन्यू सालाना आधार पर 5% की ग्रोथ दर्शाने वाला है और यह ₹64,479 करोड़ हो गया। वहीं, पिछले क्वॉर्टर की बात करें तो रेवेन्यू ₹61,247 करोड़ था।

Fortune 500 में शामिल Tata Consultancy Services (TCS) भारत की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। 55 साल पहले मुंबई में JRD Tata ने इसी स्थापना की थी। आज ये कंसल्टिंग, सर्विस इंटिग्रेशन, ऐप्लिकेशन बिल्डिंग, डिजिटल ट्रांसफर्मेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंजिनियरिंग सर्विसेज, कॉग्निटिव बिजनेस ऑपरेशन्स, प्रॉडक्ट डिवेलपमेंट और इमर्जिंट टेक्नॉलजी सलूशन्स जैसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज प्रोवाइड कराती है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख