return to news
  1. भारत में स्टारलिंक के चालू होने की खबर पर आया बड़ा अपडेट, खुद कंपनी के VP ने दी जानकारी

बिजनेस न्यूज़

भारत में स्टारलिंक के चालू होने की खबर पर आया बड़ा अपडेट, खुद कंपनी के VP ने दी जानकारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 09, 2025, 07:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

स्टारलिंक की वेबसाइट पर दिखे महंगे प्लान्स को लेकर कंपनी ने बड़ी सफाई दी है। स्टारलिंक बिजनेस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने कहा है कि वेबसाइट पर दिखा डेटा एक तकनीकी गड़बड़ी (ग्लिच) थी और कीमतें असली नहीं हैं। फिलहाल भारत में अभी कोई बुकिंग नहीं हो रही है।

Airtel and Jio independently announced the decision to bring Starlink in India

स्टार लिंक के इंडिया प्लान को लेकर आया बड़ा अपडेट

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा 'स्टारलिंक' की भारत में कीमतों को लेकर मचे घमासान पर अब कंपनी ने खुद सामने आकर पूर्णविराम लगा दिया है। पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया और न्यूज़ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि स्टारलिंक का मंथली प्लान 8,600 रुपये और हार्डवेयर कॉस्ट 34,000 रुपये होगी। इन कीमतों को देखकर भारतीय यूजर्स के होश उड़ गए थे। लेकिन अब स्टारलिंक की तरफ से एक आधिकारिक बयान आया है जिसने पूरी तस्वीर साफ कर दी है। यह सब एक तकनीकी गलती यानी 'ग्लिच' का नतीजा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या कहा स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट ने?

इस पूरे मामले पर स्टारलिंक बिजनेस की वाइस प्रेसिडेंट (VP) लॉरेन ड्रायर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने अपने बयान में कहा किस्टारलिंक इंडिया की वेबसाइट अभी लाइव नहीं है और न ही हमने भारत में ग्राहकों के लिए सर्विस की कीमतें घोषित की हैं। हम अभी भारत से कोई ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जो कीमतें लोगों को वेबसाइट पर दिखाई दीं, वह एक 'कॉन्फ़िग ग्लिच' (Config Glitch) की वजह से हुआ था। उस वक्त वेबसाइट पर केवल 'डमी टेस्ट डेटा' (नकली डेटा) दिख रहा था। लॉरेन ने साफ शब्दों में कहा, "वे नंबर भारत में स्टारलिंक सर्विस की असली लागत को नहीं दर्शाते हैं। उस गड़बड़ी को तुरंत ठीक कर लिया गया है।"

महंगे प्लान की खबरों से मची थी खलबली

इससे पहले, स्टारलिंक की वेबसाइट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे थे जिसमें रेसिडेंशियल प्लान के लिए भारी-भरकम रकम दिखाई गई थी। चूंकि भारत में जिओ और एयरटेल जैसे सस्ते विकल्प मौजूद हैं, इसलिए 8,600 रुपये प्रति महीने का प्लान लोगों को हजम नहीं हो रहा था। लेकिन कंपनी के इस ताजा अपडेट ने संभावित ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इसका मतलब है कि जब सर्विस वास्तव में लॉन्च होगी, तो कीमतें इससे अलग और शायद भारतीय बाजार के हिसाब से प्रतिस्पर्धी हो सकती हैं।

अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार

अपने बयान में लॉरेन ड्रायर ने भारत में सर्विस शुरू करने को लेकर कंपनी की उत्सुकता भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हम भारत के लोगों को स्टारलिंक के हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए बेताब हैं। हमारी टीमें फिलहाल सर्विस (और वेबसाइट) को चालू करने के लिए अंतिम सरकारी मंजूरियां प्राप्त करने पर फोकस कर रही हैं।" इसका सीधा मतलब है कि स्टारलिंक ने अभी तक भारत में कमर्शियल तौर पर कदम नहीं रखा है। सरकार से लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सही कीमतें और प्लान्स सामने आएंगे। तब तक वेबसाइट पर दिखने वाले किसी भी नंबर या कीमत को अंतिम न मानें। यह घटना बताती है कि मस्क की कंपनी पर भारतीय यूजर्स की कितनी पैनी नजर है, जहां एक छोटी सी तकनीकी गलती भी राष्ट्रीय खबर बन जाती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख