return to news
  1. SBI Alert: 20 मिनट तक ठप रहेंगी देश के सबसे बड़े बैंक की कई सेवाएं, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

बिजनेस न्यूज़

SBI Alert: 20 मिनट तक ठप रहेंगी देश के सबसे बड़े बैंक की कई सेवाएं, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Upstox

1 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 16:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय रिजर्व बैंक यानी SBI ने आगे कहा कि यह समस्या मेंटेनेंस काम के कारण हो सकती है। इस दौरान ग्राहक ATM, UPI, Secure OTP और SBI Authenticator का इस्तेमाल करके बिना रुकावट अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं।

SBI

SBI ने कहा कि 11 अप्रैल 2026 को रात 2:30 बजे से 2:50 बजे तक ग्राहकों को दिक्कत आ सकती है।

SBI Alert: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ने बताया है कि ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, YONO Lite और YONO ऐप में OTP से जुड़े काम में दिक्कत आ सकती है। बैंक ने कहा कि 11 अप्रैल 2026 को रात 2:30 बजे से 2:50 बजे तक ग्राहकों को दिक्कत आ सकती है। ऐसे में अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले ही निपटा लें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है वजह?

SBI ने आगे कहा कि यह समस्या मेंटेनेंस काम के कारण हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आज 10 अप्रैल है, जिसका मतलब है कि आज रात 12 बजे के बाद 11 अप्रैल की नई तारीख लग जाएगी। यानी यह रुकावट आज की ही रात 2:30 बजे से 2:50 बजे तक यानी 20 मिनट तक होने की बात कही गई है।

ये सेवाएं रहेंगी जारी

SBI ने आगे कहा है कि इस दौरान ग्राहक ATM, UPI, Secure OTP और SBI Authenticator का इस्तेमाल करके बिना रुकावट अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इन सेवाओं के जरिए पैसों का लेनदेन जारी रख सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख