return to news
  1. SBI Alert: आज 45 मिनट ठप रहेंगी UPI समेत कई बैंकिंग सेवाएं, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

बिजनेस न्यूज़

SBI Alert: आज 45 मिनट ठप रहेंगी UPI समेत कई बैंकिंग सेवाएं, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Upstox

1 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 11:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SBI ने बताया कि इस दौरान UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सेवाओं में रुकावट आ सकती है या ये सेवाएं बीच-बीच में काम कर सकती हैं। यानी ग्राहकों को ट्रांजैक्शन करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

SBI

SBI ने बताया कि इस अवधि में UPI Lite और ATM सेवाएं चालू रहेंगी

State Bank of India ने अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। बैंक ने बताया है कि 1 अप्रैल 2026 को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसका समय सुबह 11:20 बजे से 12:05 बजे तक रहेगा। यानी करीब 45 मिनट तक बैंक से जुड़े काम में रुकावट आ सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को निर्धारित मेंटेनेंस गतिविधि के समय में बदलाव किया गया है। अब यह काम सुबह 11:20 बजे से 12:05 बजे के बीच किया जाएगा।

इन सेवाओं में आ सकती है रुकावट

इस दौरान UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सेवाओं में रुकावट आ सकती है या ये सेवाएं बीच-बीच में काम कर सकती हैं। यानी ग्राहकों को ट्रांजैक्शन करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि, इस अवधि में UPI Lite और ATM सेवाएं चालू रहेंगी, जिनका उपयोग ग्राहक कर सकते हैं। बैंक ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताया है और ग्राहकों से सहयोग और समझदारी की अपील की है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख