return to news
  1. RBI MPC: कब और कहां देख सकेंगे Sanjay Malhotra की लाइव स्पीच, इन फैक्टर्स पर रहेगा फोकस

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC: कब और कहां देख सकेंगे Sanjay Malhotra की लाइव स्पीच, इन फैक्टर्स पर रहेगा फोकस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 14:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RBI MPC Meeting: इस बैठक में RBI यह समझने की कोशिश करेगा कि Middle East में चल रहे युद्ध का भारत की अर्थव्यवस्था, खासकर महंगाई पर कितना असर पड़ सकता है। युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है।

RBI

RBI ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है।

RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने सोमवार से अपनी बैठक शुरू कर दी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच इस बैठक पर हर किसी नजर टिकी हुई है। इसमें ब्याज दर और महंगाई पर फैसला लिया जाएगा। यह बैठक 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगी। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI इस बार ब्याज दर को 5.25% पर ही स्थिर रख सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब और कहां देख सकेंगे लाइव स्पीच

  • यह 3 दिन की बैठक है,जिसके बाद RBI का अंतिम फैसला 8 अप्रैल को सामने आएगा। अगर आप RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की स्पीच लाइव देखना चाहते हैं तो यहां इसका लिंक दिया गया है।
  • समय: सुबह 10 बजे
  • आप RBI के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर विजिट कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का लिंक है- https://x.com/RBI
  • इसके अलावा YouTube पर भी लाइव स्पीच देखा जा सकता है। इसका लिंक है- https://www.youtube.com/@reservebankofindia593/streams
  • RBI की वेबसाइट पर
  • RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की घोषणाओं की पूरी जानकारी आप अपस्टॉक्स हिंदी की वेबसाइट पर भी पढ़ सकेंगे।
  • फैसले के बाद RBI के गवर्नर दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे पूरी जानकारी देंगे।

इन फैक्टर्स पर रहेगा फोकस

इस बैठक में RBI यह समझने की कोशिश करेगा कि Middle East में चल रहे युद्ध का भारत की अर्थव्यवस्था, खासकर महंगाई पर कितना असर पड़ सकता है। युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है और ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $100 प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। साथ ही Strait of Hormuz के बंद होने से तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है, जिससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर दबाव बढ़ गया है।

रुपये में तेज गिरावट

इसका सीधा असर भारतीय रुपए पर भी पड़ा है। रुपए में तेज गिरावट आई है और FY26 में यह पिछले 10 सालों का सबसे खराब प्रदर्शन कर रहा है। 28 फरवरी से जब युद्ध शुरू हुआ, तब से रुपया करीब 4% कमजोर हो चुका है।

पहले ही रेपो रेट में हो चुकी है बड़ी कटौती

RBI ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है। आखिरी बार दिसंबर में रेट कट किया गया था, जिसके बाद से उम्मीद थी कि RBI अब कुछ समय के लिए दरों को स्थिर रखेगा। कहा जा रहा है कि RBI 2026 तक 5.25% की दर को बनाए रख सकता है ताकि पहले किए गए रेट कट्स का असर समझा जा सके।

अगला लेख