return to news
  1. RBI के सख्त कदमों से रुपया मजबूत, लेकिन ट्रंप के बयान से क्रूड ऑयल उछला

बिजनेस न्यूज़

RBI के सख्त कदमों से रुपया मजबूत, लेकिन ट्रंप के बयान से क्रूड ऑयल उछला

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 02, 2026, 12:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ग्लोबल टेंशन अभी भी चिंता का कारण है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमत करीब $107 प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल महंगा होने से भारत जैसे देश पर दबाव बढ़ता है, जिससे आगे चलकर रुपये पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

rupee

RBI ने 1 अप्रैल को कुछ सख्त फैसले लिए थे, जिसका असर अब रुपये पर दिख रहा है।

डॉलर के मुकाबले आज 2 अप्रैल को भारतीय रुपये में मजबूती नजर आ रही है। आज रुपया अचानक लगभग 1.8 फीसदी बढ़कर 93.17 तक पहुंच गया। इसका मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कदम हैं, जिनका मकसद रुपये में ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकना है। बता दें कि RBI ने 1 अप्रैल को कुछ सख्त फैसले लिए थे, जिसका असर अब रुपये पर दिख रहा है। हालांकि दूसरी तरफ क्रूड ऑयल में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल 107 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI के कदमों से रुपये को सपोर्ट

RBI ने बैंकों को NDF (Non-Deliverable Forward) जैसे सौदों में रुपये की ट्रेडिंग करने से रोक दिया और कंपनियों को पुराने कैंसिल किए गए फॉरेक्स कॉन्ट्रैक्ट दोबारा बुक करने की अनुमति भी नहीं दी। इन फैसलों से बाजार में डॉलर की मांग कम हो गई, जिससे रुपये को मजबूती मिली।

इसके अलावा, कई बैंक पहले से जो डॉलर खरीदकर बैठे थे (ऑफशोर लॉन्ग पोजीशन), अब उन्हें बेच रहे हैं यानी अपनी पोजिशन बंद कर रहे हैं। इससे भी डॉलर की डिमांड कम हुई और रुपये को सपोर्ट मिला, जिससे उसकी वैल्यू बढ़ी।

कच्चे तेल में उछाल

ग्लोबल टेंशन अभी भी चिंता का कारण है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमत करीब $107 प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल महंगा होने से भारत जैसे देश पर दबाव बढ़ता है, जिससे आगे चलकर रुपये पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Donald Trump के बयान ने भी माहौल को और अनिश्चित बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को Strait of Hormuz की जरूरत नहीं है और वह ईरान पर जल्द ही “बहुत कड़ा हमला” कर सकता है। इससे जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है, जो मार्केट और करेंसी दोनों के लिए रिस्क पैदा करती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख