बिजनेस न्यूज़
2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 18:52 IST
सारांश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक सीक्रेट मिशन के जरिए ब्रिटेन से सोना लेकर आया है। 100 टन से ज्यादा सोना एक स्पेशल एयरक्राफ्ट से लाया गया।
RBI धनतेरस से पहले ब्रिटेन से लाया सोना
दिवाली का त्योहार धनतेरस के साथ शुरू हो जाता है। इस दिन भारत में सोने- चांदी के जेवर, बर्तन वगैरह खरीदना शुभ माना जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि धनतेरस के पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड से भारत में 100 टन से ज्यादा सोना लाया गया था। इसे देश भर में सुरक्षित जगहों पर रख दिया गया है।
इससे पहले भी ऐसी खबरें थीं कि मई में 100 टन सोना ब्रिटेन से भारत लाया गया था। इस बार भी सीक्रेट मिशन को स्पेशल एयरक्राफ्ट से अंजाम दिया गया। इसके लिए खास सिक्यॉरिटी अरेंजमेंट्स भी किए गए थे। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस पर कोई टैक्स भी नहीं लगा था।
विश्वस्तर पर कायम तनाव के हालात के बीच सोने का भारत आना एक अहम कदम है। साल 1991 के आर्थिक संकट के दौरान भारत ने अपने गोल्ड रिजर्व का एक हिस्सा बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट्स के पास रख दिया था। इस तरह सोना देश से बाहर चला गया था।
इसके बाद से इसे वापस लाया जा रहा है। साल 2023-24 क दौरान ही रिजर्व बैंक ने 100 टन सोना ब्रिटेन से वापस लाकर मुंबई और नागपुर के वॉल्ट्स में रखा था। रिजर्व बैंक ने बताया है कि सितंबर के आखिर तक बैंक ऑफ इंग्लैंड और BIS की कस्टडी में 324 टन सोना था जबकि 20 टन गोल्ड डिपॉजिट में था।
देश के कुल फॉरन एक्सचेंज की बात करें तो इसमें सोने का शेयर मार्च 2024 में 8.15% से बढ़कर सितंबर 2024 में 9.32% पर पहुंच गया था। साल 2009 में भरत ने इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से 200 टन सोना खरीदा था। इसके बाद से सेकंडरी मार्केट से सोना खरीद रही है ताकि फॉरेक्स को डायवर्सिफाई किया जा सके।
लेखकों के बारे में
अगला लेख