return to news
  1. RBI Balance Sheet: FY25 में आरबीआई के बही-खाते में दिखी ताबड़तोड़ तेजी, 8.2% की बढ़त के साथ कमाई ₹76.25 लाख करोड़ तक पहुंची

बिजनेस न्यूज़

RBI Balance Sheet: FY25 में आरबीआई के बही-खाते में दिखी ताबड़तोड़ तेजी, 8.2% की बढ़त के साथ कमाई ₹76.25 लाख करोड़ तक पहुंची

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 29, 2025, 15:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आरबीआई की गुरुवार को जारी साल 2024-25 की एनुअल रिपोर्ट में कहा गया कि संपत्ति के मामले में वृद्धि सोने, घरेलू निवेश और विदेशी निवेश में क्रम से 52.09%, 14.32% और 1.70% की वृद्धि के कारण हुई।

आरबीआई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

Reserve Bank of India (RBI) यानी कि भारतीय रिजर्व बैंक का 31 मार्च 2025 तक बैलेंस शीट का साइज सालाना आधार पर 8.20% बढ़कर 76.25 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके दम पर ही केंद्र सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये का भारी डिविडेंड दिया गया है। आरबीआई की गुरुवार को जारी साल 2024-25 की एनुअल रिपोर्ट में कहा गया कि संपत्ति के मामले में वृद्धि सोने, घरेलू निवेश और विदेशी निवेश में क्रम से 52.09%, 14.32% और 1.70% की वृद्धि के कारण हुई। इस दौरान इनकम में 22.77% और खर्च में 7.76% की तेजी देखने को मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘साल का अंत 2,68,590.07 करोड़ रुपये के ओवरऑल सरप्लस के साथ हुआ जबकि पिछले साल यह 2,10,873.99 करोड़ रुपये था, जिसके परिणामस्वरूप 27.37% की वृद्धि दर्ज की गई।’ भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट, मुद्रा जारी करने के साथ-साथ मौद्रिक नीति और ‘रिजर्व’ प्रबंधन उद्देश्यों सहित इसके विभिन्न कार्यों के अनुसरण में की गई गतिविधियों को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, बैलेंस शीट का साइज 5,77,718.72 करोड़ रुपये या 8.20% बढ़कर 31 मार्च 2025 तक 76,25,421.93 करोड़ रुपये हो गया। यह 31 मार्च 2024 तक 70,47,703.21 करोड़ रुपये था।

देनदारियों के संबंध में आरबीआई ने कहा कि यह वृद्धि जारी नोट, पुनर्मूल्यांकन खातों और अन्य देनदारियों में क्रम से 6.03%, 17.32% और 23.31% की वृद्धि के कारण हुई। रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक घरेलू परिसंपत्तियों का हिस्सा 25.73% था। वहीं विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, सोना (स्वर्ण जमा और भारत में रखे गए सोने सहित) और भारत के बाहर वित्तीय संस्थानों को दिए गए कर्जे और अग्रिम राशि कुल परिसंपत्तियों का 74.27 प्रतिशत थीं। वहीं 31 मार्च 2024 तक यह क्रम से 23.31% और 76.69% थी। इसमें कहा गया है कि 44,861.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया और उसे आकस्मिकता निधि (सीएफ) में ट्रांसफर कर दिया गया।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।