return to news
  1. PhonePe का बड़ा दांव: AI से पेमेंट होगा आसान, फिंगरप्रिंट या फेस ID से सीधे पेमेंट की सुविधा

बिजनेस न्यूज़

PhonePe का बड़ा दांव: AI से पेमेंट होगा आसान, फिंगरप्रिंट या फेस ID से सीधे पेमेंट की सुविधा

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 20, 2026, 17:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PhonePe के मुताबिक यह AI सिस्टम यह भी समझ सकता है कि यूजर पेमेंट करना चाहता है, कोई चीज खरीदना चाहता है या कस्टमर सपोर्ट तक पहुंचना चाहता है। इससे ऐप इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और नेचुरल हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो टेक्नोलॉजी में ज्यादा सहज नहीं हैं।

PhonePe

PhonePe ने बताया है कि यह AI-सर्च फीचर धीरे-धीरे पूरे भारत में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe अब सिर्फ “बटन दबाने वाला” ऐप नहीं रहना चाहता। कंपनी ने एक नया AI-पावर्ड सर्च फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर ऐप में काम करने के लिए बार-बार मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप लिखकर या बोलकर सीधे बता सकते हैं कि आपको क्या करना है। PhonePe ने बताया है कि यह AI-सर्च फीचर धीरे-धीरे पूरे भारत में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। यूजर इसे ऐप के Global Search Bar, Help Centre और History टैब से इस्तेमाल कर पाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे काम करेगा यह नया फीचर

यह नया फीचर Microsoft Foundry पर बनाया गया है और यह यूजर के इरादे को समझकर काम करता है। यानी अगर आप लिखते हैं “हेमंत को 20 रुपये भेजो”, “FASTag रिचार्ज”, या “सोने का भाव”, तो ऐप खुद समझ जाएगा कि आपको पेमेंट करना है, रिचार्ज चाहिए या सिर्फ जानकारी देखनी है, और सीधे उसी स्क्रीन पर ले जाएगा।

PhonePe के मुताबिक यह AI सिस्टम यह भी समझ सकता है कि यूजर पेमेंट करना चाहता है, कोई चीज खरीदना चाहता है या कस्टमर सपोर्ट तक पहुंचना चाहता है। इससे ऐप इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और नेचुरल हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो टेक्नोलॉजी में ज्यादा सहज नहीं हैं।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह फीचर हाइब्रिड मॉडल पर काम करता है, यानी कुछ प्रोसेस फोन पर ही होते हैं और कुछ क्लाउड पर। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि यूजर का पर्सनल या ट्रांजैक्शन डेटा PhonePe के सुरक्षित सिस्टम से बाहर नहीं जाता।

PhonePe के फाउंडर ने इस पर क्या कहा?

PhonePe के फाउंडर, Whole-time Director और CTO Rahul Chari ने कहा कि यह लॉन्च पेमेंट ऐप्स की सोच में बदलाव को दिखाता है। उनके मुताबिक, अब मकसद सिर्फ पेमेंट कराना नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट इंटरफेस बनाना है जो यूजर की जरूरत को पहले ही समझ ले। AI की मदद से PhonePe हर भारतीय के लिए पेमेंट को और आसान बनाना चाहता है।

Microsoft इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट Puneet Chandok ने कहा कि भारत में अब डिजिटल सेवाओं में नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस तेजी से अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि Microsoft Foundry जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों को सुरक्षित, स्केलेबल और इंसानों को ध्यान में रखकर बनाए गए प्रोडक्ट्स बनाने में मदद करती है।

PhonePe में एक और नया फीचर

इसी के साथ PhonePe ने एक और बड़ा फीचर लॉन्च किया है- UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन। यानी अब यूजर फिंगरप्रिंट या फेस ID से सीधे पेमेंट कर सकेंगे, बिना हर बार UPI PIN डाले।

कंपनी का कहना है कि PhonePe ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है। यह ‘one-touch’ पेमेंट फीचर ₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन के लिए होगा, जिसमें फोन-लेवल बायोमेट्रिक सिक्योरिटी को दो-स्तरीय सुरक्षा की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। ₹5,000 से ज्यादा के पेमेंट के लिए अभी भी UPI PIN जरूरी रहेगा, ताकि सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख