return to news
  1. सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर क्या होगा कोई बदलाव? केंद्र से आया जवाब

बिजनेस न्यूज़

सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर क्या होगा कोई बदलाव? केंद्र से आया जवाब

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 19, 2025, 17:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे थे कि सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र दो साल बढ़ाकर 62 कर दी जाएगी। केंद्र की ओर से इस पर जवाब आ गया है और कहा गया है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।

रिटायरमेंट

सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में नहीं होगा बदलाव (Photo: Shutterstock)

सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की कि रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव को लेकर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह भी कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों के रिटायरमेंट के कारण पैदा हुई भर्तियों को खत्म करने की कोई नीति नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी सरकारी कर्मचारी संघ या संगठन ने रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव की मांग की है, तो रिपोर्ट में मंत्री के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रीय परिषद (संयुक्त सलाहकार तंत्र) के कर्मचारियों की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।

जब उनसे केंद्र और विभिन्न राज्य सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र की डिटेल्स और उनकी असमानता के कारणों के बारे में पूछा गया तो सिंह ने कहा कि सरकार में ऐसा कोई डेटा केंद्रीकृत रूप से नहीं रखा जाता है, क्योंकि यह विषय राज्य सूची में आता है। पिछले नवंबर में, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया था कि केंद्र ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र दो साल बढ़ाकर वर्तमान 60 साल से 62 वर्ष करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। हालांकि पीआईबी ने इस दावे को फर्जी बताया और जवाब दिया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल दावा फर्जी है। इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख