return to news
  1. Gold में भारी उछाल पर आया FM सीतारमण का बयान, IDFC First Bank फ्रॉड पर भी RBI की नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold में भारी उछाल पर आया FM सीतारमण का बयान, IDFC First Bank फ्रॉड पर भी RBI की नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 23, 2026, 15:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Price: भारत में Multi Commodity Exchange (MCX) पर 23 फरवरी को 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,60,049 रुपये पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 2.02% ज्यादा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मजबूती बनी रही। घरेलू स्तर पर भी यही रुझान देखने को मिला।

nirmala-sitharaman

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सोने की कीमतों पर लगातार नजर रखे हुए है।

Gold Price: गोल्ड में जबरदस्त रैली को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, इसी वजह से गोल्ड की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। 23 फरवरी को Reserve Bank of India की सेंट्रल बोर्ड बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, “गोल्ड की कीमत इसलिए बढ़ रही है क्योंकि दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार इसकी खरीद कर रहे हैं।”
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने की कीमतें लगातार ऊपर की ओर बनी हुई हैं। इसकी वजह भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ओर से फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकियां बताई जा रही हैं।

आज क्या है भाव

भारत में Multi Commodity Exchange (MCX) पर 23 फरवरी को 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,60,049 रुपये पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 2.02% ज्यादा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मजबूती बनी रही। Comex पर सुबह के कारोबार में सोना 5,182 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जो बीते 24 घंटों में करीब 2% की बढ़त है।

घरेलू स्तर पर भी यही रुझान देखने को मिला। Indian Bullion Jewellers Association (IBJA) के अनुसार 999 शुद्धता वाला सोना 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जो पिछले सत्र से 0.33% ज्यादा है। IBJA की यही दरें Sovereign Gold Bonds (SGB) के मूल्य निर्धारण का आधार होती हैं, जो पिछले हफ्ते के औसत बंद भाव पर तय की जाती हैं।

वित्त मंत्री ने और क्या कहा?

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सोने की कीमतों पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि भारत में सोना पारंपरिक तौर पर घरेलू निवेश का साधन रहा है और त्योहारों के आसपास इसकी मांग बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि सोने में आमतौर पर त्योहारों के दौरान तेजी आती है, लेकिन अभी कीमतें किसी तय सीमा से बाहर नहीं गई हैं।”

IDFC First Bank पर भी आया बयान

IDFC First Bank से जुड़े सवाल पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि IDFC फर्स्ट बैंक में ₹590 करोड़ के फ्रॉड के डेवलपमेंट पर नजर बनी हुई है और इसमें कोई सिस्टेमैटिक इश्यू नहीं है। वित्त मंत्री ने बताया कि बाजार में नकदी की स्थिति ठीक है। आरबीआई के पास पर्याप्त लिक्विडिटी है। अगले पांच साल तक क्रेडिट की उपलब्धता सुनिश्चित है। देश को जो भी जरूरत होगी, हम उसे पूरा करेंगे।

अमेरिका की ओर से संभावित टैरिफ कदमों पर उन्होंने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय इस पूरे मामले को देख रहा है, लेकिन अभी इस पर विस्तार से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

RBI गवर्नर ने सोने पर क्या कहा?

आरबीआई गवर्नर Sanjay Malhotra ने कहा कि भले ही सोने की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन हाल के महीनों में सोने के आयात ऑर्डर की कुल वैल्यू में इजाफा नहीं हुआ है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार आगे भी दूसरे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) करती रहेगी, क्योंकि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा होता है।

इसके अलावा, उन्होंने भारत में विदेशी फंड के अपेक्षा के मुताबिक नहीं आने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आमतौर पर फंड ऐसे देशों में जाता है जहां आर्थिक स्थिरता और नीतियों की स्पष्टता होती है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद थी कि फंड भारत में आएगा, लेकिन ऐसा उस तरह नहीं हो रहा। शायद इसके पीछे आर्थिक कारणों के अलावा वैश्विक और राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं। हमें यह समझना होगा कि आखिर क्या चीज इन्हें रोक रही है।”

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख