return to news
  1. Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 75 लाख महिलाओं के खाते में आए ₹10,000? किनको मिला फायदा

बिजनेस न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 75 लाख महिलाओं के खाते में आए ₹10,000? किनको मिला फायदा

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 26, 2025, 11:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 75,00 करोड़ रुपये सौंपे।

बिहार की महिलाएं

बिहार में महिलाओं के लिए एक खास सौगात।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 75,00 करोड़ रुपये सौंपे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि रहे। यह योजना क्या है, किन महिलाओं को इसका लाभ मिलाा? चलिए समझते हैं।

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

बिहार की सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना बनाई गई है। हर समुदाय और वर्ग के परिवारों की महिलाएं इसका फायदा उठा सकती हैं। अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक 10,000 रुपये की मदद सरकार की ओर से मिलेगी, बाद में आकलन करके 2 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान रखा गया है। इतना ही नहीं पसंद के रोजगार के लिए ट्रेनिंग की सुविधा भी रखी गई है। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है, योजना का फायदा दिलाने के लिए पहले लाभुकों को स्थानीय स्वयं सहायता ग्रुप से जोड़ा जाएगा, रोजगार चुनने और उसे शुरू करने के लिए उसे शुरू में स्थानीय ग्रुप की ओर से मदद मिलेगी।

लाभुकों को राज्य में सफलतापूर्वक कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता ग्रुपों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं के प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किए जाएंगे।

क्या है इस योजना का लक्ष्य?

इस योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिलाओं को रोजगार और बिजनेस के जरिए आत्मनिर्भर बनाना इस योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नीतीश सरकार की ओर से कई तरह की जन घोषणाएं की जा रही हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख