return to news
  1. आंगनबाड़ी सेविकाओं को बिहार में मिला तोहफा, मानदेय में हुई इतने रुपये की बढ़ोतरी

ट्रेंडिंग न्यूज़

आंगनबाड़ी सेविकाओं को बिहार में मिला तोहफा, मानदेय में हुई इतने रुपये की बढ़ोतरी

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 08, 2025, 15:29 IST

सारांश

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 2025 में खत्म हो रहा है। बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए थे।

बिहार आंगनबाड़ी

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मानदेय में 2000 रुपये की बढ़ोत्तरी का ऐलान

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में अलग-अलग तबके के लोगों को फायदा देते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में नीतीश सरकार ने कुछ ऐसे ऐलान किए हैं, जिसका फायदा प्रदेश के आम लोगों को मिलेगा। इसी क्रम में नीतीश कुमार ने 8 सितंबर यानी कि आज एक और घोषणा की, जिससे राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं को फायदा मिलेगा। नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय 2000 रुपये बढ़ाया जा रहा है, वहीं आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 500 रुपये बढ़ाया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा, ‘राज्य में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का फैसला लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।’

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है और इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 6 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।’ बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 2025 में खत्म हो रहा है। बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख