return to news
  1. India-China Trade: 2025 में चीन को भारतीय एक्सपोर्ट बढ़ा, लेकिन ट्रेड डेफिसिट ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

बिजनेस न्यूज़

India-China Trade: 2025 में चीन को भारतीय एक्सपोर्ट बढ़ा, लेकिन ट्रेड डेफिसिट ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 14, 2026, 18:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

India-China Trade: चीन को होने वाला भारतीय निर्यात पिछले साल जनवरी से दिसंबर के बीच बढ़कर 19.75 अरब डॉलर हो गया। यह 9.7 फीसदी की वृद्धि है, जो राशि के मामले में 5.5 अरब डॉलर बैठती है। वहीं दूसरी ओर, भारत को होने वाला चीनी निर्यात पिछले वर्ष 12.8 फीसदी बढ़कर 135.87 अरब डॉलर हो गया।

India China

India China Trade: चीन के साथ व्यापार घाटा भारत के लिए एक समस्या बना हुआ है।

India-China Trade: चीन को होने वाले भारतीय निर्यात में 2025 के दौरान सालाना आधार पर 5.5 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि इस अवधि में व्यापार घाटा 116.12 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को चीनी कस्टम्स द्वारा जारी सालाना ट्रेड डेटा में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक 2025 में द्विपक्षीय व्यापार भी 155.62 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

चीन को भारत का निर्यात 9.7% बढ़ा

चीन को होने वाला भारतीय निर्यात पिछले साल जनवरी से दिसंबर के बीच बढ़कर 19.75 अरब डॉलर हो गया। यह 9.7 फीसदी की वृद्धि है, जो राशि के मामले में 5.5 अरब डॉलर बैठती है। वहीं दूसरी ओर, भारत को होने वाला चीनी निर्यात पिछले वर्ष 12.8 फीसदी बढ़कर 135.87 अरब डॉलर हो गया।

दोनों देशों के बीच व्यापार में तेजी आ रही है और कुल द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 155.62 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों देशों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ में की गई वृद्धि का सामना करना पड़ा।

व्यापार घाटा भारत के लिए समस्या

चीन के साथ व्यापार घाटा भारत के लिए एक समस्या बना हुआ है और यह पिछले साल 116.12 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 2023 के बाद यह दूसरी बार है, जब व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर के पार गया है।

साल 2024 में व्यापार घाटा 99.21 अरब डॉलर था, जिसमें चीन का निर्यात कुल 113.45 अरब डॉलर था और चीन को होने वाला भारत का निर्यात 14.25 अरब डॉलर पर स्थिर था। चीन के वार्षिक व्यापार आंकड़े जनवरी से दिसंबर तक की अवधि दर्शाते हैं, जबकि भारत अपने आंकड़े मार्च से अप्रैल (वित्त वर्ष) के आधार पर जारी करता है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख