return to news
  1. भारत की इकनॉमिक ग्रोथ से IMF खुश, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% किया

बिजनेस न्यूज़

भारत की इकनॉमिक ग्रोथ से IMF खुश, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% किया

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 15, 2025, 13:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आईएमएफ ने जुलाई में भारत की आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान को संशोधित कर 2025 और 2026 दोनों के लिए 6.4% कर दिया था। वहीं अप्रैल, 2025 के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक में, देश की आर्थिक वृद्धि दर 2025 के लिए 6.2% और 2026 के लिए 6.3% रहने का अनुमान लगाया था।

IMF

भारत की इकनॉमिक ग्रोथ की गाथा

International Monetary Fund (IMF) यानी कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.6% कर दिया। इससे पहले इसके 6.4% रहने का अनुमान लगाया गया था। पहली तिमाही में मजबूत आर्थिक वृद्धि के साथ यह अनुमान बढ़ाया गया है, जो अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को सीमित करेगा। हालांकि, मुद्राकोष (आईएमएफ) ने अपनी लेटेस्ट वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में 2026-27 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 0.2% घटाकर 6.2% कर दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिपोर्ट में कहा गया, ‘जुलाई के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक की अपडेटेड रिपोर्ट की तुलना में, 2025 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया गया है। इसमें पहली तिमाही की मजबूत वृद्धि जुलाई से भारत से आयात पर अमेरिकी शुल्क दर में वृद्धि की भरपाई से कहीं अधिक है। इसके साथ 2026 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम किया गया है।’ गौरतलब है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल-जून में 7.8% रही, जो पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है। इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड बैंक ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया था। साथ ही यह कहा था कि देश सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

आईएमएफ ने जुलाई में भारत की आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान को संशोधित कर 2025 और 2026 दोनों के लिए 6.4% कर दिया था। वहीं अप्रैल, 2025 के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक में, देश की आर्थिक वृद्धि दर 2025 के लिए 6.2% और 2026 के लिए 6.3% रहने का अनुमान लगाया था। आईएमएफ ने कहा कि ग्लोबल वृद्धि दर 2024 में 3.3% से घटकर 2025 में 3.2% और 2026 में 3.1% रहने का अनुमान है। यह जुलाई के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में जताए गए अनुमान से अधिक है। लेकिन कुल मिलाकर अक्टूबर, 2024 के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक में नीतिगत बदलावों से पहले किए गए अनुमान से 0.2% कम है। मुद्राकोष ने कहा कि उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए वृद्धि दर 2024 में 4.3% से घटकर 2025 में 4.2% और 2026 में 4% रहने का अनुमान है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख