return to news
  1. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़ककर कहां तक पहुंचा? $1 की कीमत ₹92 के पार

बिजनेस न्यूज़

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़ककर कहां तक पहुंचा? $1 की कीमत ₹92 के पार

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 04, 2026, 11:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सुबह 11 बजे एक डॉलर की कीमत 92.18 रुपये तक पहुंच गई। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की अभी तक की सबसे कम कीमत है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार ईरान संकट की वजह से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर कारोबार में 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

अमेरिकी डॉलर

1 डॉलर की मुकाबले कहां तक गिरा रुपया?

पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध से पैदा हुई जियो पॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते आज शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 69 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने ऑलटाइम लो पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे एक डॉलर की कीमत 92.18 रुपये तक पहुंच गई। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की अभी तक की सबसे कम कीमत है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार ईरान संकट की वजह से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर कारोबार में 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.05 पर खुला और फिर फिसलकर 92.18 के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया 91.49 पर बंद हुआ था। मंगलवार को होली के चलते शेयर मार्केट बंद रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भारत का आयात बिल बढ़ने का जोखिम है, क्योंकि देश अपनी ईंधन जरूरत का 85% आयात के माध्यम से पूरा करता है।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और महंगे आयात से व्यापार संतुलन बिगड़ने के डर ने भी रुपये पर दबाव बनाया है। शेयर मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। पश्चिम एशिया में बढ़ती जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया भर के शेयर मार्केट में हाहाकार सा मचा हुआ है। अब देखना यह है कि इस स्थिति में कब तक सुधार होता है और क्या ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच कोई समझौता होता है, जिससे पश्चिम एशिया की स्थिति में सुधार हो और चीजें सामान्य स्तर पर पहुंचे।

PTI इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख