return to news
  1. GST Rate Cut से नहीं… अगर सरकार कर दे ये काम तब पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी हो जाएंगी कम

बिजनेस न्यूज़

GST Rate Cut से नहीं… अगर सरकार कर दे ये काम तब पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी हो जाएंगी कम

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 23, 2025, 12:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GST Rate Cut Petrol Diesel: 22 सितंबर से नई GST दरें लागू हो चुकी हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं होगा। वजह यह है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में नहीं आते। अब सवाल ये है कि सरकार क्या कदम उठाएगी तो कीमतें कम होंगी? चलिए जानते हैं।

gst-rate-cut-petrol-diesel-price

GST Rate Cut से Petrol-Diesel की कीमतों पर कोई असर नहीं होगा।

GST Rate Cut Petrol Diesel: 22 सितंबर 2025 से देशभर में GST की नई दरें लागू हो चुकी हैं। सरकार ने पुराने चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) को घटाकर सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% कर दिया है। वहीं, कुछ लग्जरी और ‘सिन गुड्स’ के लिए 40% टैक्स का नया स्लैब भी बनाया गया है। इस बदलाव से रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो गई हैं, तो कुछ महंगी भी होंगी। हालांकि, इस बड़े टैक्स सुधार का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बिल्कुल नहीं दिखेगा।

क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

दरअसल, पेट्रोल और डीजल फिलहाल GST के दायरे में नहीं आते। इनकी कीमतों में टैक्स का सबसे बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों के वैट से आता है। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग-अलग होते हैं। जहां एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा तय की जाती है और पूरे देश में समान होती है, वहीं वैट दर राज्यों पर निर्भर करती है।

असली कीमत बनाम रिटेल प्राइस

फिलहाल पेट्रोल और डीजल की वास्तविक (बिना टैक्स) कीमतें उनके खुदरा मूल्य से काफी कम होती हैं। खुदरा दाम तय होते समय एक्साइज, वैट, डीलरों का कमीशन और माल ढुलाई जैसी कई लागतें जुड़ जाती हैं। यही वजह है कि पेट्रोल ₹100 से ऊपर बिकता है, जबकि उसकी बेस कीमत कहीं कम होती है।

नई GST दरों से जहां खाने-पीने का सामान, पैकेज्ड फूड, शैम्पू, टूथपेस्ट और रोजमर्रा की अन्य चीजें सस्ती हुई हैं, वहीं लोगों की उम्मीद है कि अगर सरकार पेट्रोल-डीजल को भी GST में लाए, तो कीमतों में बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, राज्य सरकारें इसके खिलाफ हैं, क्योंकि पेट्रोल-डीजल से मिलने वाला वैट उनके राजस्व का अहम स्रोत है।

कब मिलेगी राहत?

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें तभी घट सकती हैं जब केंद्र एक्साइज ड्यूटी में कटौती करे या राज्य वैट कम करने पर सहमत हों। फिलहाल, GST कटौती का सीधा फायदा आम लोगों को रोजमर्रा के सामान पर मिल रहा है, लेकिन फ्यूल की राहत के लिए टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा राजनीतिक निर्णय लेना होगा।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख