return to news
  1. GST collection: 5 साल में दोगुना हो गया ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन, FY25 में सरकार के खजाने में आए ₹22.08 लाख करोड़

बिजनेस न्यूज़

GST collection: 5 साल में दोगुना हो गया ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन, FY25 में सरकार के खजाने में आए ₹22.08 लाख करोड़

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 30, 2025, 16:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GST collection: वित्त वर्ष 2024-25 में औसत मासिक कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में 1.68 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.51 लाख करोड़ रुपये था। जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स की संख्या 2017 के 65 लाख से बढ़कर आठ साल में 1.51 करोड़ से अधिक हो गई है।

GST collection

GST collection: वित्त वर्ष 2024-25 में औसत मासिक कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा।

GST collection: ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन पांच साल में दोगुना हो गया है। यह वित्त वर्ष 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 11.37 लाख करोड़ रुपये था। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ग्रॉस GST कलेक्शन 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई को छू गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9.4 फीसदी अधिक है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

औसत मासिक कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपये पर

वित्त वर्ष 2024-25 में औसत मासिक कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में 1.68 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 1.51 लाख करोड़ रुपये था। जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स की संख्या 2017 के 65 लाख से बढ़कर आठ साल में 1.51 करोड़ से अधिक हो गई है।

जीएसटी के आठ वर्षों पर एक सरकारी बयान में कहा गया, "इसके लागू होने के बाद से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स ने रेवेन्यू कलेक्शन और टैक्स बेस बढ़ाने में मजबूत वृद्धि दिखाई है। इसने भारत की राजकोषीय स्थिति को लगातार मजबूत किया है और इनडायरेक्ट टैक्सेशन को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाया है।"

जीएसटी ने 2024-25 में 22.08 लाख करोड़ रुपये का अपना अबतक का सबसे अधिक ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 9.4 फीसदी की वृद्धि है।

1 जुलाई 2017 को हुई थी GST की शुरुआत

2023-24 में GST कलेक्शन ₹20.18 लाख करोड़ और 2022-23 में ₹18.08 लाख करोड़ था। 2021-22 में कुल GST वसूली ₹11.37 लाख करोड़ रही थी, और उस साल औसतन हर महीने ₹95,000 करोड़ की वसूली हुई थी। GST की शुरुआत 1 जुलाई 2017 को हुई थी और ये सोमवार, 30 जून 2025 को अपने 8 साल पूरे कर रहा है।

GST ने लगभग 17 अलग-अलग टैक्स और 13 सेस को मिलाकर एक पांच-स्तरीय टैक्स सिस्टम बना दिया, जिससे टैक्स प्रणाली को सरल बनाया गया। अप्रैल 2025 में मासिक GST वसूली ₹2.37 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जबकि मई 2025 में यह ₹2.01 लाख करोड़ रही। जून महीने की वसूली के आंकड़े मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख