return to news
  1. सोने-चांदी की कीमतों में आई जोरदार चमक, ट्रंप के एक बयान से बदल गया बाजार का मूड

बिजनेस न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में आई जोरदार चमक, ट्रंप के एक बयान से बदल गया बाजार का मूड

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 10:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इरान के साथ युद्ध खत्म होने की उम्मीद जताने के बाद ग्लोबल मार्केट में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, मार्च के महीने में सोने की कीमतों में 12 पर्सेंट की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

gold-silver-price-rally-trump-iran

बुलियन मार्केट में आज फिर से तेजी का रुख है।

भारतीय सर्राफा बाजार और ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला है। यह लगातार तीसरा दिन है जब कीमती धातुओं के दाम में बढ़त दर्ज की गई है। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने इरान के साथ चल रहे युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि वॉशिंगटन ने अपने सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक हासिल कर लिया है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास के तनाव को सुलझाने की जिम्मेदारी अब अन्य देशों को लेनी चाहिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी का हाल

अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो कॉमैक्स पर सोना आज 1.25 पर्सेंट की तेजी के साथ 4,737 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले सेशन में भी इसमें साढे तीन पर्सेंट की बढ़त देखी गई थी। वहीं, चांदी की कीमतों में भी सुधार हुआ है और यह 0.42 पर्सेंट चढ़कर 75.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। हालांकि, निवेशकों के लिए पिछला महीना यानी मार्च काफी खराब रहा था। मार्च में सोने की कीमतों में करीब 12 पर्सेंट की गिरावट आई थी, जो अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

आज MCX पर भी सोने-चांदी के भाव में हलचल देखी जा रही है। गोल्ड 1.7 फीसदी की तेजी के साथ 149460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी की बात करें तो वह प्रति किलो 1 हजार रुपए की गिरावट के साथ 239857 पर कारोबार कर रही है।

घरेलू बाजार में कीमतों की स्थिति

आईबीजेए यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ दिनों में कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 30 मार्च 2026 को 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2,30,135 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी। आज की तेजी के बाद इन कीमतों में और इजाफा होने की संभावना है। छोटे निवेशक और बड़े खरीदार अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या युद्ध खत्म होने की खबरों के बाद कीमतों में स्थिरता आएगी या तेजी का यह दौर जारी रहेगा।

फेडरल रिजर्व के फैसलों पर टिकी नजर

सोने और चांदी के कारोबार से जुड़े लोग अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों को भी बारीकी से देख रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि ट्रेडर्स अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि फ्यूचर में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व क्या फैसला लेता है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हाल ही में कहा था कि लंबे समय के लिए महंगाई की उम्मीदें अब स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में बॉन्ड मार्केट का ध्यान अब महंगाई से हटकर इस बात पर चला गया है कि युद्ध का असर आर्थिक ग्रोथ पर कैसा पड़ेगा। इन सभी ग्लोबल फैक्टर्स का असर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की घरेलू कीमतों पर भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख