return to news
  1. सोने-चांदी में फिर मची हलचल, COMEX पर उछला सिल्वर, अब इतना है गोल्ड के 10 ग्राम का भाव

बिजनेस न्यूज़

सोने-चांदी में फिर मची हलचल, COMEX पर उछला सिल्वर, अब इतना है गोल्ड के 10 ग्राम का भाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 11:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। सोना 4% और चांदी 8% चढ़कर कारोबार कर रही है। इसके उलट, भारतीय बाजार (MCX) में वायदा कीमतें नीचे खुलीं और भारी गिरावट दर्ज की गई।

gold-jewelleryrate-today

साल 2026 में बुलियन मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सोने और चांदी के बाजार में आज भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में कीमतों में आग लगी हुई है, वहीं भारतीय वायदा बाजार (MCX) में भाव धड़ाम हो गए हैं। मंगलवार को ग्लोबल मार्केट खुलते ही सोने और चांदी ने लंबी छलांग लगाई। कॉमेक्स पर चांदी की कीमतें 83.255 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गईं, जो सोमवार के बंद भाव से 8% ज्यादा है। इसी तरह, सोने ने भी 4% से ज्यादा की तेजी दिखाई और 4,852.29 डॉलर प्रति औंस का इंट्राडे हाई छू लिया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज एमसीएक्स बुलियन बाजार में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह करीब 6% चढ़कर 2,50,436 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना भी लगभग 3% की तेजी के साथ 1,45,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

क्या यह तेजी असली है या फंसाने वाली?

बाजार में आई इस उठापटक को लेकर निवेशकों के मन में कई सवाल हैं। क्या यह तेजी (बुल रन) की नई शुरुआत है या सिर्फ एक छोटा सा उछाल? इस पर पेस 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल ने बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि पिछले गुरुवार को बाजार ने अपना टॉप (उच्चतम स्तर) बना लिया है, जिसकी संभावना 80% है। उनके मुताबिक, अभी जो तेजी दिख रही है, वह 'डेड-कैट-बाउंस' (Dead Cat Bounce) है।

आसान भाषा में कहें तो यह गिरते बाजार में आया एक अस्थायी सुधार है, जो ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। अमित गोयल ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि इस उछाल में गिरावट, सुधार से ज्यादा बड़ी होगी। यानी कीमतें जितनी ऊपर जाएंगी, उससे कहीं ज्यादा नीचे गिर सकती हैं। पीक और सपोर्ट लेवल के बीच का अंतर धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। इसलिए उन्होंने इसे एक 'रिलीफ रैली' करार दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख