return to news
  1. Gold-Silver Price Today: डॉलर के मजबूत होने से फिर फिसला सोना, इन वजहों से लगातार टूट रहा है गोल्ड

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price Today: डॉलर के मजबूत होने से फिर फिसला सोना, इन वजहों से लगातार टूट रहा है गोल्ड

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड August 22, 2025, 15:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price: डॉलर इंडेक्स दो हफ्ते के उच्च स्तर के पास रहा, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया। फ्यूचर्स मार्केट के मुताबिक 75% संभावना है कि अगले महीने 0.25% की दर कटौती हो सकती है। सोना आमतौर पर कम ब्याज दर वाले माहौल और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करता है।

Gold-Silver

Gold-Silver: शुक्रवार को डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Gold-Silver Price Today: भारत में सोने की कीमतों में हाल के हफ्तों में गिरावट देखी गई है। इस साल की शुरुआत में गोल्ड ने एक लाख रुपये के स्तर को पार कर लिया था। हालांकि, अब यह इस स्तर से नीचे आ गया। शुक्रवार को डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मार्केट को इस समय अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल स्पीच का इंतजार है। इससे आगे की मौद्रिक नीतियों के बारे में संकेत मिलने की उम्मीद है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाओं पर भी बाजार की नजर टिकी हुई है। कई निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसके चलते गोल्ड की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

क्या है आज सोने-चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 22 अगस्त को सोने की कीमत में 0.08 फीसदी या 81 रुपये की गिरावट है और यह 99334 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ, चांदी में आज 0.01 फीसदी या 5 रुपये की मामूली कमजोरी है और यह 113701 रुपये प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट दिख रही है। सोना 0.25 फीसदी घटकर 3,330.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 38.06 डॉलर प्रति औंस पर है।

क्या है गोल्ड-सिल्वर में गिरावट की वजह

डॉलर इंडेक्स दो हफ्ते के उच्च स्तर के पास रहा, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया। फेड के कई अधिकारी अभी अगले महीने रेट कट को लेकर उत्साहित नहीं दिखे। हालांकि, फ्यूचर्स मार्केट के मुताबिक 75% संभावना है कि अगले महीने 0.25% की दर कटौती हो सकती है। सोना आमतौर पर कम ब्याज दर वाले माहौल और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करता है।

हालिया आंकड़ों में दिखा कि अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावों में तेज उछाल आया है। लगभग चार साल में सबसे ऊंचे स्तर पर। हालांकि, महंगाई अभी भी 2% लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है और ट्रंप सरकार के आक्रामक टैरिफ बढ़ोतरी से और बढ़ सकती है।

एक्सपर्ट्स की राय

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक केसीएम ट्रेड के मुख्य मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर ने कहा, "रूस-यूक्रेन शांति समझौते की संभावना अभी भी बनी हुई है और अमेरिकी डॉलर कुछ खरीदारों को आकर्षित कर रहा है, ऐसे में सोने को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर पॉवेल का संदेश नरम रुख की तरफ इशारा करता है, तो अमेरिकी डॉलर की स्थिति खराब हो सकती है और सोना फिर से ऊपर जा सकता है।"

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना
बैंगलोर₹1,00,942₹92,492
भुवनेश्वर₹1,00,780₹92,330
चेन्नई₹1,00,926₹92,476
कोयंबत्तूर₹1,00,926₹92,476
दिल्ली₹1,00,933₹92,483
हैदराबाद₹1,00,789₹92,339
कोलकाता₹1,00,785₹92,335
मुंबई₹1,00,787₹92,337
मैसूर₹1,00,942₹92,492
पुणे₹1,00,787₹92,337

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचांदी की कीमत
बैंगलोर₹11,860.00
भुवनेश्वर₹12,840.00
चेन्नई₹11,960.00
कोयंबत्तूर₹11,960.00
दिल्ली₹11,920.00
हैदराबाद₹12,940.00
कोलकाता₹12,000.00
मुंबई₹11,850.00
मैसूर₹11,860.00
पुणे₹11,850.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख