return to news
  1. Gold-Silver Price Today: डॉलर में मजबूती से टूटा सोने का भाव, 3 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का, आपके शहर में क्या है रेट?

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price Today: डॉलर में मजबूती से टूटा सोने का भाव, 3 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का, आपके शहर में क्या है रेट?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड August 20, 2025, 11:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price: एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर की मजबूती और हाल के जियो-पॉलिटिकल हालातों से निवेशकों का जोखिम उठाने का रुझान बढ़ा है, जिससे सोने की कीमत दबाव में है। अब सबकी नजरें जैक्सन होल में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के शुक्रवार को होने वाले भाषण पर है, जहां से मॉनेटरी पॉलिसी के भविष्य के संकेत मिल सकते हैं।

Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: आज 20 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट नजर आ रही है।

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट दिख रही है। डॉलर में मजबूती के कारण बुधवार को सोना लगभग तीन सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़क गया। निवेशकों की नजर अब इस हफ्ते होने वाले फेडरल रिजर्व के जैक्सन होल सम्मेलन पर है। आज 20 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट नजर आ रही है। दूसरी तरफ आज चांदी में भी दबाव दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर दबाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 20 अगस्त को सोने की कीमत में 0.01 फीसदी या 9 रुपये की मामूली गिरावट है और यह 98688 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, चांदी में भी आज दबाव है और यह 0.43 फीसदी या 475 रुपये टूटकर 110879 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने की कीमत 0.24 फीसदी बढ़ गई है और यह 3323.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी में 0.45 फीसदी की गिरावट है और यह 37.22 डॉलर प्रति औंस पर है।

सोने के लिए ये फैक्टर्स हैं अहम

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग ने कहा कि डॉलर की मजबूती और हाल के जियो-पॉलिटिकल हालातों से निवेशकों का जोखिम उठाने का रुझान बढ़ा है, जिससे सोने की कीमत दबाव में है। अब सबकी नजरें जैक्सन होल में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के शुक्रवार को होने वाले भाषण पर है, जहां से मॉनेटरी पॉलिसी के भविष्य के संकेत मिल सकते हैं।

अभी, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अपने एक हफ्ते से ज्यादा के उच्च स्तर पर है, जिससे सोना अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए महंगा हो गया है। फेड की जुलाई मीटिंग की मिनट्स भी आज जारी होंगी, जिनसे नीतिगत रुख पर और जानकारी मिलेगी। मार्केट अनुमान लगा रहा है कि इस साल दो बार ब्याज दरों में 0.25% की कटौती हो सकती है, पहली कटौती सितंबर में संभावित है। सोना आमतौर पर कम ब्याज दर वाले माहौल और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करता है।

इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन में जमीनी सैनिक नहीं भेजेंगे, लेकिन एयर सपोर्ट किसी समझौते का हिस्सा हो सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे युद्ध खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और जल्द ही ट्रंप व पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक की उम्मीद जताई।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना
बैंगलोर₹1,00,922.00₹92,522.00
भुवनेश्वर₹1,00,760.00₹92,360.00
चेन्नई₹1,00,906.00₹92,506.00
कोयंबत्तूर₹1,00,906.00₹92,506.00
दिल्ली₹1,00,913.00₹92,513.00
हैदराबाद₹1,00,769.00₹92,369.00
कोलकाता₹1,00,765.00₹92,365.00
मुंबई₹1,00,767.00₹92,367.00
मैसूर₹1,00,922.00₹92,522.00
पुणे₹1,00,767.00₹92,367.00

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचाँदी की कीमत
बैंगलोर₹11,840.00
भुवनेश्वर₹12,820.00
चेन्नई₹11,940.00
कोयंबत्तूर₹11,940.00
दिल्ली₹11,900.00
हैदराबाद₹12,920.00
कोलकाता₹11,980.00
मुंबई₹11,830.00
मैसूर₹11,840.00
पुणे₹11,830.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख