return to news
  1. Gold-Silver Price: फेड रेट कट की उम्मीदों से रिकॉर्ड हाई पर सोना, चांदी में भी शानदार रैली, चेक करें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: फेड रेट कट की उम्मीदों से रिकॉर्ड हाई पर सोना, चांदी में भी शानदार रैली, चेक करें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 01, 2025, 10:32 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price: CME फेडवॉच टूल के अनुसार ट्रेडर्स को 87% उम्मीद है कि इस महीने 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती होगी। सोना आमतौर पर कम ब्याज दर वाले माहौल और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करता है। बाजार की नजर शुक्रवार को आने वाले नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर भी है।

Gold-Silver price

Gold-Silver price today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दिख रहा है।

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने आज 1 सितंबर को एक बार फिर अपने नए रिकॉर्ड हाई को छू लिया। डॉलर में कमजोरी और सितंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच इनमें जमकर खरीदारी हो रही है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते ग्लोबल इकनॉमिक ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके चलते भी निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में गोल्ड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोल्ड-सिल्वर रिकॉर्ड हाई पर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 01 सितंबर को सोने की कीमत में 1.03 फीसदी या 1066 रुपये का तगड़ा उछाल आया है। इस तेजी के साथ यह 104898 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इंट्राडे में गोल्ड ने 105937 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू लिया, जो कि इसका रिकॉर्ड हाई है।

दूसरी तरफ, चांदी में आज जमकर खरीदारी हो रही है। MCX पर इसकी कीमत में 1.83 फीसदी या 2179 रुपये की जबरदस्त तेजी थी और यह 122550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इंट्राडे में इसने 122783 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई को छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दिख रहा है। सोना 0.85 फीसदी बढ़कर 3476.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ 40.47 डॉलर प्रति औंस पर था। यह सितंबर 2011 के बाद यानी पिछले 14 साल का उच्चतम स्तर है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की जा रही है। सोना आमतौर पर कम ब्याज दर वाले माहौल और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच अच्छा प्रदर्शन करता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को फेड बैंक की प्रेसिडेंट मैरी डेली ने सोशल मीडिया पर फिर से कहा कि श्रम बाजार पर खतरे को देखते हुए ब्याज दरों में कटौती जरूरी है।

CME फेडवॉच टूल के अनुसार ट्रेडर्स को 87% उम्मीद है कि इस महीने 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती होगी। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर पर दबाव पड़ा क्योंकि एक अदालत ने ट्रंप के ज्यादातर टैरिफ को गैरकानूनी बताया। अब बाजार की नजर शुक्रवार को आने वाले नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर है, जो यह तय करेगा कि इस महीने दर कटौती का आकार कितना होगा।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना
बैंगलोर₹1,02,792.00₹94,242.00
भुवनेश्वर₹1,02,630.00₹94,080.00
चेन्नई₹1,02,776.00₹94,226.00
कोयंबत्तूर₹1,02,776.00₹94,226.00
दिल्ली₹1,02,783.00₹94,233.00
हैदराबाद₹1,02,639.00₹94,089.00
कोलकाता₹1,02,475.00₹93,935.00
मुंबई₹1,02,637.00₹94,087.00
मैसूर₹1,02,792.00₹94,242.00
पुणे₹1,02,637.00₹94,087.00

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचांदी की कीमत
बैंगलोर₹12,240.00
भुवनेश्वर₹13,220.00
चेन्नई₹12,340.00
कोयंबत्तूर₹12,340.00
दिल्ली₹12,300.00
हैदराबाद₹13,320.00
कोलकाता₹12,380.00
मुंबई₹12,230.00
मैसूर₹12,240.00
पुणे₹12,230.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख