return to news
  1. Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी, फिर से 1.50 लाख के पार निकला गोल्ड, चांदी ने भी भरी उड़ान

बिजनेस न्यूज़

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी, फिर से 1.50 लाख के पार निकला गोल्ड, चांदी ने भी भरी उड़ान

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 08:16 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1.53 लाख रुपये और चांदी 2.67 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर सोने में 2008 के बाद की सबसे बड़ी दैनिक बढ़त दर्ज की गई है।

gold-silver-price-hike-mcx

Gold-Silver: सिल्वर अपने ऑल टाइम हाई की तरफ फिर से बढ़ने लगा है।

भारतीय कमोडिटी बाजार यानी MCX पर आज सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मजबूती के असर से घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की शुरुआत भारी बढ़त के साथ हुई। अप्रैल वायदा के लिए सोने की कीमतें 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुलीं, जबकि पिछला बंद भाव 1,41,669 रुपये था। देखते ही देखते पीली धातु में 6 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया और यह 1.53 लाख रुपये के स्तर के करीब पहुंच गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

सोने के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। मार्च वायदा के लिए चांदी की कीमत 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। कारोबार के दौरान इसमें करीब 13 प्रतिशत की भारी तेजी देखी गई, जिससे चांदी का भाव 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के पास जा पहुंचा। पिछले सेशन में चांदी 2,36,261 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतों में आई यह रिकवरी हाल के दिनों में हुई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है।

वैश्विक बाजार में ऐतिहासिक उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने नवंबर 2008 के बाद अपनी सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त दर्ज की है। हाजिर सोना 5.8 प्रतिशत चढ़कर 4,935.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 6.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,958.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी की कीमतों में भी 10 प्रतिशत की मजबूती देखी गई और यह 87.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड 27 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिससे अब बाजार पूरी तरह उबरता नजर आ रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी इबजा के अनुसार, भी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी बनी हुई हैं। इबजा के मुताबिक, 10 ग्राम सोने की दर 1,50,708 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 2,55,372 रुपये पर पहुंच गई है। इन ऊंचे दामों ने घरेलू खरीदारों और निवेशकों की हलचल बढ़ा दी है, जिससे आने वाले समय में बाजार में और भी बदलाव देखे जा सकते हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख