return to news
  1. अमेरिका-ईरान तनाव और ट्रंप की चेतावनी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जाने 10 ग्राम सोने का भाव

बिजनेस न्यूज़

अमेरिका-ईरान तनाव और ट्रंप की चेतावनी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जाने 10 ग्राम सोने का भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 09:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ग्लोबल मार्केट में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। डोमेस्टिक मार्केट में आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक सोना और चांदी काफी महंगे हो गए हैं।

gold-silver-price-7-april-updates-

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की चमक बढ़ गई है।

Gold Silver Price 7 April: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने दुनिया भर के बाजार में हड़कंप मचा दिया है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, लेकिन भारतीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी तेजी आई है। इनवेस्टर्स इस समय अमेरिका-ईरान युद्ध की हर हलचल पर पैनी नजर रखे हुए हैं। युद्ध के पांच हफ्ते बीत जाने के बाद भी हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

घरेलू बाजार में सोना-चांदी हुए और भी महंगे

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के लेटेस्ट आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। 6 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 2 अप्रैल के मुकाबले 999 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,46,608 रुपये से बढ़कर 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि सिर्फ चार दिनों में सोने के दाम में करीब 2,291 रुपये की बड़ी बढ़त हुई है। इसी तरह चांदी की बात करें तो यह 2,27,813 रुपये से उछलकर 2,34,043 रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गई है। चांदी में 6,230 रुपये प्रति किलो की यह तेजी बताती है कि बाजार में इस समय कितनी ज्यादा घबराहट बनी हुई है।

ट्रंप की धमकी और 'नर्क' वाली चेतावनी

ग्लोबल मार्केट में घबराहट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान है। ट्रंप ने तेहरान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मंगलवार तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह ईरान पर 'नर्क' बरसा देंगे। ट्रंप की इस डेडलाइन ने पूरी दुनिया के इनवेस्टर्स की नींद उड़ा दी है। ईरान ने हालांकि कहा है कि वह अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध का एक पक्का और परमानेंट समाधान चाहता है, लेकिन वह स्ट्रेट ऑफ होरमुज को जल्दबाजी में खोलने के पक्ष में नहीं है। ईरान इस समय किसी भी दबाव में झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

इंटरनेशनल मार्केट और सप्लाई का संकट

इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 0.4 पर्सेंट की गिरावट देखी गई और यह 4,654.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1 पर्सेंट की मामूली बढ़त देखी गई और यह 4,684.70 डॉलर पर बंद हुआ। भले ही ग्लोबल स्तर पर सोना थोड़ा सुस्त दिखा हो, लेकिन भारत जैसे देशों में मांग बढ़ने और युद्ध के जारी रहने की वजह से कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। स्ट्रेट ऑफ होरमुज के बंद होने से तेल की सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जब तक यह समुद्री रास्ता नहीं खुलता, तब तक महंगाई और आर्थिक संकट का खतरा पूरी दुनिया पर मंडराता रहेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख