return to news
  1. Gold Rate Today: सोना 2,200 रुपये उछलकर इतने रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा, चांदी में भी दिखी बंपर तेजी

बिजनेस न्यूज़

Gold Rate Today: सोना 2,200 रुपये उछलकर इतने रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा, चांदी में भी दिखी बंपर तेजी

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 23, 2025, 08:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतें घरेलू बाजार में सोमवार को ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गईं। सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,16,200 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी ₹1,36,380 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

gold-rate-today-silver-prices-hit-record-high-mcx-updates-september-23-2025

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई तेजी

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹2,200 उछलकर ₹1,16,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹2,150 बढ़कर ₹1,15,650 प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया, जो पिछले सेशन में ₹1,13,500 पर था।

चांदी की कीमतों में भी आई तेजी

चांदी ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया। कीमतें ₹4,380 बढ़कर ₹1,36,380 प्रति किलो पर पहुंच गईं, जबकि शुक्रवार को यह ₹1,32,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक चांदी की कीमतें ₹46,680 यानी 52% से अधिक बढ़ चुकी हैं। 31 दिसंबर 2024 को यह ₹89,700 प्रति किलो थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप, घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नरम नीति संकेतों से उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दो और ब्याज दर कटौतियां हो सकती हैं। इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड पर दबाव बनेगा और कीमती धातुओं को मजबूती मिलेगी।

गांधी ने आगे कहा कि ETF (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स) में बढ़ता निवेश और केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीदारी भी इस तेजी का बड़ा कारण है। चालू कैलेंडर वर्ष में सोने की कीमतें ₹37,250 यानी 47% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। 31 दिसंबर 2024 को यह ₹78,950 प्रति 10 ग्राम थी।

इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड मजबूत

वैश्विक स्तर पर भी सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार को स्पॉट गोल्ड 1% से अधिक उछलकर $3,728.43 प्रति औंस पर पहुंच गया। यह अब तक का सर्वाधिक स्तर है। कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) अधिकारियों की टिप्पणियों और मंगलवार को चेयरमैन जेरोम पावेल के भाषण से संकेत लेने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि त्योहारी सीजन और निवेश की बढ़ती मांग से सोने-चांदी में यह तेजी आने वाले हफ्तों में भी कायम रह सकती है। घरेलू स्तर पर उपभोक्ता मांग और वैश्विक स्तर पर नीतिगत अनिश्चितताएं दोनों मिलकर कीमती धातुओं की कीमतों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख