return to news
  1. आम बजट 2026 पेश होने से पहले सोने और चांदी में गिरावट जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स

बिजनेस न्यूज़

आम बजट 2026 पेश होने से पहले सोने और चांदी में गिरावट जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 10:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 19% की गिरावट आई, एक ही सेशन में 72,500 रुपये की कमी के साथ यह 3,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण ग्लोबल लेवल पर हुई बिकवाली के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की।

गोल्ड एंड सिल्वर

सोने और चांदी के दामों में गिरावट आज भी जारी

Budget 2026 पेश होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में जमकर गिरावट देखने को मिल रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9% तक की गिरावट आई और ये अपने लोअर ‘सर्किट’ लेवल पर पहुंच गईं। हाल ही में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली जारी रखी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही। सोने के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 13,711 रुपये या 9% टूटकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में इसने अपना निचला सर्किट स्तर छू लिया।

एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी भारी गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली जारी रखी। इसके परिणामस्वरूप मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 26,273 रुपये या 9% की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इसका निचला सर्किट स्तर है। ग्लोबल फ्यूचर मार्केट अवकाश के कारण रविवार को बंद रहेंगे।

बजट 2026 पर टिकी नजर

गोल्ड और सिल्वर की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच यह गिरावट निवेशकों को सतर्क कर रही है। अब सबकी निगाहें बजट 2026 पर टिकी हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कीमती धातुओं को लेकर क्या ऐलान करती हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

लोकल मार्केट में क्या है हाल?

शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 19% की गिरावट आई, एक ही सेशन में 72,500 रुपये की कमी के साथ यह 3,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण ग्लोबल लेवल पर हुई बिकवाली के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने की कीमतों में भी 2% की गिरावट आई और यह 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी के लिए यह लगातार दूसरा सेशन था, जिसमें भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सप्ताह भर में हुई अधिकांश बढ़त खत्म हो गई।

पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतें गुरुवार को दर्ज किए गए रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 92,500 रुपये गिर गई हैं। सोने की कीमतें 29 जनवरी को 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी गिर गई हैं, जो 9.5% की गिरावट दर्शाती है। इस भारी गिरावट के बावजूद, सोने और चांदी ने जनवरी के अंत में अच्छी बढ़त दर्ज की। 2026 के पहले महीने में चांदी की कीमत 73,000 रुपये (30.5%) बढ़कर 31 दिसंबर, 2025 को 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई, जबकि सोने की कीमत पिछले साल के अंत में दर्ज 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से 20.2% अधिक रही।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख