return to news
  1. US फेड ने ब्याज दरों को रखा जस का तस, मिडिल ईस्ट तनाव और तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

बिजनेस न्यूज़

US फेड ने ब्याज दरों को रखा जस का तस, मिडिल ईस्ट तनाव और तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 07:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Federal Reserve: श्रम विभाग ने कहा कि पीपीआई में 3.4% की वृद्धि हुई, जो अर्थशास्त्रियों के 2.9% के अनुमान से अधिक है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से मूल्य मुद्रास्फीति प्रभावित होने की संभावना है।

फेड रिजर्व

फेडरल रिजर्व ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

फेडरल रिजर्व ने बुधवार यानी कि 18 मार्च को ब्याज दरों को 3.75% पर अपरिवर्तित रखा, जिसके बाद अमेरिकी शेयर मार्केट में शुरुआती नुकसान की कुछ हद भरपाई हो पाई। डॉव जोन्स में 385 पॉइंट्स या 0.9% की गिरावट आई, एसएंडपी 500 में 0.75% की गिरावट दर्ज की गई और टेक शेयरों से भरा हुआ नैस्डैक बुधवार रात 11:40 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) लगभग 200 पॉइंट नीचे कारोबार कर रहा था। ब्याज दरें investing.com के अनुमानों के अनुरूप 3.75% पर रहीं। केंद्रीय बैंक ने इस साल ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें कम कर दी हैं, क्योंकि लेटेस्ट डॉट प्लॉट अनुमानों से पता चलता है कि इस साल केवल एक बार ब्याज दर में कटौती होगी, जबकि दिसंबर 2025 की बैठक में 2026 में कम से कम दो बार कटौती का अनुमान लगाया गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा, 2026 के लिए मुद्रास्फीति की उम्मीदों को भी संशोधित करके कोर पीसीई मुद्रास्फीति के लिए 2.7% कर दिया गया है। फेडरल रिजर्व ने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट संकट के प्रभाव अनिश्चित हैं। नीति निर्माताओं ने कहा कि मुख्य आर्थिक गतिविधि मजबूत बनी हुई है और ठोस गति से बढ़ रही है। ब्याज दर के रुझान से पता चलता है कि लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहेंगी, जिसके चलते ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि हुई और सोने और चांदी की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट आई। उम्मीद से अधिक उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) के बाद निवेशकों ने अमेरिकी शेयर बाजार में अपना निवेश कम कर दिया, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं।

श्रम विभाग ने कहा कि पीपीआई में 3.4% की वृद्धि हुई, जो अर्थशास्त्रियों के 2.9% के अनुमान से अधिक है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से मूल्य मुद्रास्फीति प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच, इजरायल और अमेरिका द्वारा साउथ पार्स के पास ईरान के सबसे बड़े गैस ट्रीटमेंट प्लांट पर हमला करने के बाद कच्चे तेल की कीमतें 109 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गई थीं, इस घटना के बाद से ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के दौरान तनाव और बढ़ गया है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख