return to news
  1. ट्रंप ने टेक्सास में $300 अरब की ऐतिहासिक तेल रिफाइनरी का किया ऐलान, रिलायंस को क्यों कहा शुक्रिया?

बिजनेस न्यूज़

ट्रंप ने टेक्सास में $300 अरब की ऐतिहासिक तेल रिफाइनरी का किया ऐलान, रिलायंस को क्यों कहा शुक्रिया?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 07:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज को भारत और उसकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को धन्यवाद दिया, जिन्होंने अमेरिका में आधी सदी में पहली नई तेल रिफाइनरी के निर्माण के लिए किए गए ऐतिहासिक निवेश का समर्थन किया।

ऑयल रिफाइनरी

डोनाल्ड ट्रंप ने किस ऐतिहासिक डील का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट स्ट्रैटजी के तहत एक बड़ा ऐलान किया है। एनर्जी सेक्टर में अमेरिका ने 300 अरब डॉलर की बड़ी डील की है और इसका ऐलान ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए किया। क्या है इस डील में, क्यों ट्रंप इस डील को इतना खास बता रहे हैं? इतना ही नहीं उन्होंने इस डील के लिए रिलायंस को भी शुक्रिया अदा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील को लेकर क्या कुछ कहा चलिए समझते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डोनाल्ड ट्रंप ने यह ऐलान करते हुए ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अमेरिका एनर्जी सेक्टर में वास्तविक डॉमिनेंस की ओर लौट रहा है। आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, टेक्सास के ब्राउनस्विले में 50 सालों में पहली नई अमेरिकी तेल रिफाइनरी खोल रहा है। यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर की डील है - अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील, अमेरिकी श्रमिकों, एनर्जी सेक्टर और साउथ टेक्सास के महान लोगों के लिए एक बड़ी जीत।’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘इस विशाल निवेश के लिए भारत में हमारे साझेदारों और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद। हमारी 'अमेरिका फर्स्ट' नीति, परमिट प्रोसेस को सरल बनाने और टैक्सों को कम करने के कारण ही अरबों डॉलर के सौदे हमारे देश में वापस आ रहे हैं। ब्राउनस्विले बंदरगाह पर नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को बढ़ावा देगी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव डालेगी और दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी। यह ग्लोबल निर्यात को बढ़ावा देगा और इस सेक्टर में हजारों लंबे समय से प्रतीक्षित रोजगार और विकास लाएगा, जो वास्तव में इसके योग्य है। अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व का यही अर्थ है। अमेरिका सर्वोपरि।’

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख